महंगी पड़ी विदेश की लालसा-  जाली शादी कर युवकों से ठगे 70 लाख से ज्यादा, पुलिस ने महिला समेत 2 को पकड़ा

Spread the love

पंजाब में विदेश जाने का सपना कई परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बन जाता है, लेकिन कई बार यही सपना उन्हें बर्बादी के कगार तक भी पहुंचा देता है। बेहतर भविष्य और डॉलर कमाने की चाहत में लोग इस कदर बहक जाते हैं कि जिंदगी भर की कमाई तक दांव पर लगा देते हैं।

थाना सुधार पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले ऐसे ही एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह विदेश में पढ़ाई या बसने के इच्छुक युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनकी जाली शादी करवाता था और फिर लाखों रुपये ठग लेता था।

पुलिस ने इस मामले में गिरोह के दो सदस्यों लखबीर सिंह और रीना रानी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

जाली शादी कर रचा जाता था ठगी का खेल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले विदेश जाने के इच्छुक युवकों से संपर्क करते थे। उन्हें पढ़ाई के बहाने विदेश भेजने का भरोसा दिया जाता था और फिर एक लड़की के साथ उनकी जाली शादी करवा दी जाती थी। जिस लड़की से शादी करवाई जाती थी, उसकी शैक्षणिक डिग्री और अन्य दस्तावेज भी फर्जी तरीके से तैयार किए जाते थे, ताकि युवक और उनके परिवार को शक न हो।

आरोपी युवकों को विदेश तो भेज देते थे, लेकिन यूनिवर्सिटी की फीस जमा नहीं करवाते थे। फीस जमा न होने के कारण कुछ समय बाद उनका वीजा रद्द हो जाता था। तब तक आरोपी लाखों रुपये हड़प कर अगला शिकार तलाशने लगते थे।

और पढ़े  फाइनेंसर की शर्त- 35 हजार का कर्ज माफ करने के लिए फाइनेंसर ने कहा- हफ्ते में एक रात मेरे साथ बिताओ

 

पुलिस अधिकारी के बेटे से भी ठगी

इस गिरोह का पर्दाफाश तब हुआ जब एक पुलिस अधिकारी के बेटे के साथ भी इसी तरह की ठगी हो गई। विदेश पहुंचने के बाद युवक को पता चला कि उसकी यूनिवर्सिटी की फीस जमा ही नहीं करवाई गई, जिसके कारण उसका वीजा रद्द कर दिया गया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू की गई।

70 लाख से ज्यादा की ठगी

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।
एएसआई मनोहर लाल से – 33 लाख रुपये
मनविंदर सिंह से – 6.50 लाख रुपये
चरनजीत सिंह (गांव घुनेवाल) से – 35 लाख रुपये

पुलिस अधिकारी मनोहर लाल ने बताया कि उनका बेटा ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था, लेकिन वीजा न लगने पर आरोपियों ने उसे यूके भेजने का झांसा दिया और एक लड़की से जाली शादी करवा दी। बाद में पता चला कि यूनिवर्सिटी की फीस ही जमा नहीं करवाई गई, जिसके चलते उसका वीजा रद्द हो गया।

चरनजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उससे विदेश भेजने के नाम पर जाली शादी करवा दी और 35 लाख रुपये ठग लिए। दो साल बीत जाने के बावजूद न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही पैसे वापस किए गए।

वही मनविंदर सिंह ने कहा कि उसे यूके भेजने का झांसा दिया लेकिन आरोपियों ने उसे न विदेश भेजा न पैसे वापस किए। आरोपियों ने उसे 6.50 लाख का चूना लगाया।

तीन अलग-अलग मामले दर्ज

थाना सुधार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान इस गिरोह से जुड़े और भी कई मामलों के सामने आने की संभावना है।

और पढ़े  फाइनेंसर की शर्त- 35 हजार का कर्ज माफ करने के लिए फाइनेंसर ने कहा- हफ्ते में एक रात मेरे साथ बिताओ

Spread the love
  • Related Posts

    फाइनेंसर की शर्त- 35 हजार का कर्ज माफ करने के लिए फाइनेंसर ने कहा- हफ्ते में एक रात मेरे साथ बिताओ

    Spread the love

    Spread the loveसुधार पुलिस ने इलाके बिल्डर, होटेलियर और कोलोनायजर ब्रहमदीप सिंह सिद्धू को संगीन आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धू पर महिला की प्रताड़ना…


    Spread the love

    33.5 डिग्री पारा: सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर, बढ़ने लगी गर्मी, AC-पंखे चालू; छह दिन ऐसा रहेगा मौसम

    Spread the love

    Spread the loveमार्च का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही गर्मी ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप चूभने लगी है। इतना ही नहीं अब…


    Spread the love