दशहरा पर लंबी छुट्टी:- इस राज्य में विजयादशमी पर 13 दिन बंद रहेंगे स्कूल, पहले होंगी 10वीं तक की परीक्षाएं

स्कूली विद्यार्थियों के लिए दशहरा इस बार लंबी छुट्टी लेकर आ रहा है। ये छुट्टियां तेलंगाना के विद्यार्थियों को मिलेंगी। राज्य के स्कूलों में दशहरा के मौके पर 13 दिन का अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, छुट्टियां 10 अक्तूबर से शुरू होकर 22 अक्तूबर तक चलेंगी। छुट्टियों के बाद स्कूल 23 अक्तूबर को फिर से खुलेंगे। यह नियम राज्य के सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।

10 से 22 अक्तूबर तक बंद रहेंगे स्कूल

  • दशहरा की छुट्टियां 10 अक्तूबर से शुरू होंगी। इसके बाद 11 से 22 अक्तूबर तक भी स्कूल बंद रहेंगे। इस तरह विद्यार्थियों को लगातार 13 दिनों की छुट्टी मिलेगी।
  • शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार छुट्टी देने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों को छुट्टियों के बाद 23 अक्तूबर से स्कूल जाना होगा।

 

छुट्टी से पहले एसए-1 परीक्षा देनी होगी

  • दशहरा की छुट्टी शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को एसए-1 यानी योगात्मक मूल्यांकन-1 की परीक्षा देनी होगी। स्कूलों में यह परीक्षा अक्तूबर के पहले सप्ताह में होगी।
  • कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की एसए-1 परीक्षा 5 से 9 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी।
  • कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों की परीक्षा 1 से 9 अक्तूबर तक होगी।

इसका मतलब है कि विद्यार्थियों को छुट्टी का आनंद लेने से पहले अपनी परीक्षाएं पूरी करनी होंगी।

 

 

इंटर के छात्रों को कितने दिन की छुट्टी मिलेगी?

स्कूलों के साथ तेलंगाना में जूनियर कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए भी दशहरा अवकाश घोषित किया गया है। इंटरमीडिएट के छात्रों को 10 से 21 अक्तूबर तक छुट्टी मिलेगी। जूनियर कॉलेज 22 अक्तूबर को फिर से खुलेंगे। इस तरह इंटर के विद्यार्थियों को दशहरा पर लगातार 12 दिन का अवकाश मिलेगा।

और पढ़े  पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर

इंटर छात्रों की अर्धवार्षिक परीक्षा कब होगी?

दशहरा की छुट्टी से पहले इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक शैक्षणिक परीक्षाएं होंगी। इंटर बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, ये परीक्षाएं 3 से 9 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं 9 अक्तूबर को खत्म होंगी और इसके अगले दिन यानी 10 अक्तूबर से दशहरा की छुट्टी शुरू हो जाएगी।

दशहरा पर लंबी छुट्टी:- इस राज्य में विजयादशमी पर 13 दिन बंद रहेंगे स्कूल, पहले होंगी 10वीं तक की परीक्षाएं

 

परीक्षा के बाद छुट्टियों का इंतजार

स्कूल और जूनियर कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए अक्तूबर का पहला सप्ताह परीक्षा की तैयारी में बीतेगा। इसके बाद दशहरा की लंबी छुट्टी शुरू हो जाएगी। विद्यार्थी परीक्षा खत्म होने के बाद छुट्टियों में परिवार के साथ समय बिताने और घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

डिस्केलमर: पढ़ाई और छुट्टी से जुड़ी सटीक जानकारी या बदलाव के लिए छात्रों को अपने स्कूल, कॉलेज या स्थानीय प्रशासन से संपर्क जरूर करना चाहिए।

  • Related Posts

    5 मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 नौकरियां खत्म: अमेरिकी कंपनी ने पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम हटाई, वजह क्या?

    अमेरिकी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी ब्लू वाइन ने महज पांच मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 लोगों की अपनी पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम को ही निकाल बाहर किया है।…

    रियाद को 48 एफ-35 देगा अमेरिका?: हूती-सऊदी तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम

    अमेरिका का डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन सऊदी अरब को एफ-35 लड़ाकू विमान बेचने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए ट्रंप प्रशासन ने सांसदों से कहा कि वे सऊदी अरब को…