लोकसभा चुनाव परिणाम 2024:- जनता के निर्णय का दिन आज, अब से कुछ देर बाद 543 सीटों पर 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

Spread the love

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024:- जनता के निर्णय का दिन आज, अब से कुछ देर बाद 543 सीटों पर 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

भारत की 543 लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया एक जून को पूरी हो गई थी। बीते ढाई महीने से चल रही चुनाव की प्रक्रिया के बाद अब लोगों की नजरें नतीजों पर हैं। आज लोगों का ये इंतिजार भी खत्म हो जाएगा। इस बार जहां जं गठबंधन एग्जिट पोल के परिणामों के उलट नतीजों की आस कर रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था सख्त, कई राज्यों में केंद्रीय बलों की तैनाती
मतगणना के दौरान या उसके बाद होने वाली किसी भी संभावित हिंसा से निपटने के लिए भी तैयारियां की गई हैं। चुनाव आयोग ने किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए सात राज्यों में केंद्रीय बलों की तैनाती की है। बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब आचार संहिता के हटने के बाद चुनाव आयोग ने सात राज्यों में केंद्रीय बलों की तैनाती की है। इस बारे में मुख्य चुनाव आयुक्त ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले के चुनावों में हुई हिंसा को देखते हुए हमने एहतियात बरती है और सात राज्यों में केंद्रीय बलों की तैनाती की है। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और मणिपुर शामिल हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में काउंटिंग के दो दिन बाद तक फोर्सेस तैनात रहेंगी।

सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
आम चुनाव के संदर्भ में सुबह आठ बसे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। इसके 30 मिनट बाद ही ईवीएम से मतों की गिनती शुरू होगी। हालांकि, डाक मतपत्रों को ईवीएम के आंकड़े के बाद ही जोड़ा जाएगा।

और पढ़े  पश्चिम एशिया संघर्ष- ईरान ने डिएगो गार्सिया बेस पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, बगदाद एयरपोर्ट के पास धमाके

Spread the love
  • Related Posts

    बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार

    Spread the love

    Spread the love     केरल के कोच्चि से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराए के मकान में एक ही…


    Spread the love

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *