लालकुआँ विकास निगम डिपो नंबर पांच के पास नेशनल हाईवे पर टहलता दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Spread the love

लालकुआँ विकास निगम डिपो नंबर पांच के पास नेशनल हाईवे पर टहलता दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

लालकुआँ। यहाँ मंगलवार सुबह-सुबह वन विकास निगम के डिपो और इंडियन ऑयल डिपो के बीच नेशनल हाईवे पर तेंदुआ दिखाई दिया। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी धन्नू बिष्ट मंगलवार सुबह-सुबह किसी काम से हल्दूचौड़ की ओर बाइक से जा रहा था तभी अचानक वन विकास निगम डिपो और इंडियन ऑयल की ओर जाने वाले रास्ते के बीच अचानक नेशनल हाईवे पर तेंदुआ दिखाई दिया जिससे वह घबरा गए और वापस लौट आए। इस सड़क पर लोग सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं। जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं गौला रेंजर चंदन सिंह अधिकारी ने इस मामले में पूछे जाने पर बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है जल्द ही संबंधित क्षेत्र में वन विभाग द्वारा चार सीसीटीवी कमरे लगाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को आवागमन करते समय सतर्कता बरतनी चाहिए।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- तय दुकानों से एनसीईआरटी की महंगी किताबें मंगा रहे स्कूल, प्रशासन के निरीक्षण में सामने आई अनियमितता
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *