मुरादाबाद- पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ: अधिकारियों ने ली राहत की सांस, काफी समय से था दहशत का माहौल,फिलहाल बंद हैं उड़ान

Spread the love

मुरादाबाद एयरपोर्ट पर पिछले कई हफ्तों से लगातार एक तेंदुए की आवाजाही बनी हुई थी , कुछ दिन पहले ड्यूटी पर कार्यरत हमारे SSF की QRT के जवानों पर भी तेंदुए ने हमला किया था। जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर तैनात कमर्चारियों में डर का माहौल था। इस पर सेनानायक राम सुरेश और CASO अनुज कुमार “मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी” द्वारा कर्मचारियों की कई बार मीटिंग करके उनके डर और दहशत को दूर करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और तेंदुए को बिना किसी तरह का नुकसान पहुंचाए उसे पकड़ने की प्लानिंग कर जाल लगवाया गया।

वर्तमान में कोहरे के कारण एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द हैं। इसके कारण यात्रियों की आवाजाही नहीं है। निजी कंपनी का स्टाफ भी कहीं और तैनात किया गया है। एयरपोर्ट पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारी व सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले जवान तैनात हैं। यह घटना पहली बार नहीं हुई है।

15-20 दिन पहले भी एयरपोर्ट परिसर में तेंदुआ घुस आया था। उस समय भी वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर उसे पकड़ा था। रनवे पर जंगली जानवरों की आवाजाही आसपास के ग्रामीणों में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि उड़ान शुरू होने पर जंगली जानवर अंदर प्रवेश कर गए तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

इससे लोगों की सुरक्षा को खतरा है। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम इस पर कोई जवाब नहीं दे रही है। एयरपोर्ट परिसर में जंगली जानवर प्रवेश न करें, इसके लिए बाउंड्री ऊंची की गई थी। गेटों के कई फीट नीचे तक लोहे की ग्रिल लगाई गई थी। एक टीम लगातार रनवे पर निरीक्षण भी करती रहती है।

और पढ़े  आंधी-बारिश के साथ राज्य में बदला मौसम, गाजियाबाद और नोएडा में जमकर बारिश

इसके बावजूद जंगली जानवरों का प्रवेश एयरपोर्ट के अंदर नहीं रुक रहा है। यह डीजीसीए के मानकों के भी खिलाफ है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि जंगल के पास होने के कारण जंगली जानवरों के प्रवेश का खतरा बना रहता है। इसके लिए पुख्ता इंतजाम एयरपोर्ट पर हैं।

 

10 दिन पहले खेतों में दिखा था 

10 दिन पहले एयरपोर्ट के पास तेंदुए को ग्रामीणों ने खेतों में देखा था। वन विभाग के डिप्टी रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट के अंदर दो पिंजरे लगाए गए। इनमें बकरियां बंद कर दी गईं। सोमवार सुबह तेंदुए ने एयरपोर्ट परिसर में दस्तक दी। बकरियों के शिकार के चक्कर में वह पिंजरे में कैद हो गया। रेंजर गिरीश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर टीम उसे लेकर डियर पार्क रवाना हो गई। इस मौके पर डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र कुमार, वन दरोगा राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।

(ADG , SSF HQ, लखनऊ के द्वारा SSF ,सिविल एयरपोर्ट, मुरादाबाद को 5,000/- का ईनाम देने की घोषणा की गई है।)

 


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन, सच्ची मित्रता और भक्ति का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love     गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास राजेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित ज्ञान चंद्र द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण और…


    Spread the love

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love