बड़ा हादसा: राइस मिल का ड्रायर फटने से 5 मजदूरों की दम घुटने से हुई मौत

Spread the love

 

बहराइच-

 

दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुलाम अलीपुरा स्थिति रजगढिया राइस मिल में ड्रायर फट गया। इससे काम कर रहे पांच मजूदरों  की दम घुटने से मौत हो गई।
मृतकों की पहचान कन्नौज के गडवना सौर्य निवासी गफ्फार अली (40), बबलू (28), राजनेश कुमार (35), श्रावस्ती के सिरसिया निवासी जहूर (50) व बिहार के बिहारीगंज मदेहपुरा निवासी बिट्टू शाह (30) के रूप में हुई है।

वहीं सुखदेव, देवी प्रसाद और सुरेंद्र शुक्ला का इलाज मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में जारी है। दर्दनाक हादसे की सूचना पर डीएम मोनिका रानी, एसपी रामनयन सिंह, एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा समेत आला अधिकारी इमरजेंसी पहुंचे है।

एंगल की वेल्डिंग के दौरान गिरी चिंगारी, फिर हुआ धमाका
डीएम मोनिका रानी की मौजूदगी में घायल सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि मिल में एक एंगल टूट गया था जिसकी वेल्डिंग हो रही थीं। इस दौरान चिंगारी गिरने से धान में आग लग गई। आग लगने के साथ ही जोरदार धमाका हुआ और सब तरफ धुआं धुआं हो गया।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- महाप्रबंधक ने विभिन्न स्टेशनों का विंडो ट्रेलिंग कर किया निरीक्षण
  • Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू- राष्ट्रपति ने किए गिरिराज जी के दर्शन, शुरू की सप्तकोसी परिक्रमा

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज धार्मिक स्थल गिरिराज गोवर्धन पहुंचीं और वहां के प्रसिद्ध गिरिराज जी के दर्शन किए। राष्ट्रपति ने श्रद्धालुओं के बीच आकर मंदिर परिसर का निरीक्षण…


    Spread the love

    UP- हाईकोर्ट- पांच माह से अधिक के गर्भस्थ शिशु को व्यक्ति माना जाएगा, मौत पर अलग मुआवजा देने का आदेश

    Spread the love

    Spread the loveहाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसले में कहा है कि पांच माह से अधिक उम्र के गर्भस्थ शिशु को भी कानून की नजर में एक व्यक्ति…


    Spread the love