लैंसडौन: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ आपदा में लैंसडौन की देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार के साथ गईं थीं मंदिर

Spread the love

 

म्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को बादल फटने की घटना में लैंसडौन की देवरानी-जेठानी की मौत हो गई। दीपा का शव पहले मिल चुका था। जबकि उनकी जेठानी लापता थी। बाद में नकी जेठानी का शव भी मिल गया।

मृतक दोनों की पहचान होने के बाद लैंसडौन स्थित उनके मायके और ऊधम सिंह नगर स्थित ससुराल में मातम पसरा है। घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

लैंसडौन के व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता रामदास गुप्ता की बेटी दीपा अग्रवाल (50) अपने पति संदीप अग्रवाल, बेटे दक्ष अग्रवाल (16), जेठ अशोक अग्रवाल और जेठानी नीता अग्रवाल के साथ प्रसिद्ध किश्तवाड़ जिले के मचैल माता मंदिर में पूजा करने गई थीं। दीपा अग्रवाल के भाई व्यापार मंडल लैंसडौन के सचिव मोहित गुप्ता ने बताया कि मचैल माता के दर्शन के बाद पूरा परिवार वहां लगे लंगर में बैठा था।

तभी अचानक बादल फटने से आए सैलाब की चपेट में दीपा और उनकी जेठानी नीता अग्रवाल आ गईं। अशोक अग्रवाल और उनके बेटे दक्ष ने किसी तरह खुद को बचा पाए। मोहित गुप्ता ने बताया कि दीपा और नीता के शव बरामद हो गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने RTE के तहत मिलने वाली धनराशि लेते पकड़ा
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love