लालकुआं/हल्दूचौड़- पुलिस ने 412 ट्रेटा पैक किन्नू अंगूर मार्का देशी मसालेदार शराब के साथ व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Spread the love

 

रिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

उक्त निर्देश के क्रम में श्री मनोज कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा श्री ब्रजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.01.2026 को हल्दूचौड़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गौरव आर्या उर्फ गौरी पुत्र राजु आर्या निवासी बेरीपड़ाव लालकुआ उम्र 20 वर्ष को बेरीपड़ाव हल्दूचौड से 08 पेटी, तथा 28 खुले ट्रेटा पैक कुल 412 ट्रेटा पैक किन्नू /अंगूर मार्का देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त संबंध में कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एफ0आई0आर0 नंबर 20/26 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई

पुलिस टीम
1-उ0नि0 शंकर नयाल
2-कानि0 84 उमेश गिरी
3-कानि0 570 गुरमेज सिंह


Spread the love
और पढ़े  ऊधमसिंहनगर- चैती मेला परिसर व मंदिर का 13 करोड़ से होगा विकास, CM ने दिए मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश
  • Related Posts

    पौडी गढ़वाल- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों की विस्तृत…


    Spread the love

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love