प्रधानमंत्री नरेन्दर दामोदर दास मोदीजी की सफलता के लिए चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के अन्तिम चरण में…

प्रधानमंत्री नरेन्दर दामोदर दास मोदीजी की सफलता के लिए चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के अन्तिम चरण में…

बीते दस वर्षों से प्रधानमंत्री नरेन्दर दामोदर दास मोदीजी की सफलता के लिए चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के अन्तिम चरण में आगामी लोकसभा चुनावों में प्रचण्ड विजयश्री को लेकर चल रहे *त्रैलोक्य विजयी बगला ब्रह्मास्त्र महायज्ञ* के बीच देश के कई राज्यों में रामादल ट्रस्ट परिवार से जुड़े लोगों को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी। महाराष्ट्र का प्रभार प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य मनोज कुमार मिश्र, गाजियाबाद के प्रसिद्ध समाजसेवी संजीव कुमार मिश्र को दिल्ली का प्रभार देने के साथ ही तमिलनाडु,कर्नाटक,पंजाब,उड़ीसा,आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश,हिमाचल प्रदेश,मिजोरम, उड़ीसा,बंगाल,असम में रह रहे रामादल परिवार के सदस्यों को उत्तरदायित्व दिया गया है।
जानकारी देते हुए रामादल अध्यक्ष पण्डित कल्कि राम ने बताया की सनातन समाज को दिग्भ्रमित करने के लिए सनातन विरोधी गतिविधियों के मन गढ़न्त अफवाहों से समाज को सचेत रखकर आलस्य का परित्याग करते हुए शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराना रामादल के हर परिवार का कर्तव्य है,वर्ष 2023 अक्षय तृतीया से 2024लोकसभा चुनाव में 400+ के साथ विजयश्री का संकल्प लेकर महायज्ञ संचालित कर रखा है।इसी तरह 2019 लोकसभा चुनावों में भी 315+ का लक्ष्य निर्धारित किया था जिसके सकारात्मक परिणाम जगजाहिर है।
पण्डित कल्कि राम ने कहा कि सनातन संस्कृति का यह स्वर्णिम काल खण्ड है और राष्ट्र विरोधी आसुरी शक्तियों में भारत के बढ़ते वर्चस्व को लेकर खलबली अपने चरम पर है जिसे जड़ से उखाड़ कर *इक्कीसवीं सदी उज्ज्वल भविष्य* पथ को प्रशस्त और शसक्त बनाना है।
*श्रीराम जन्मभूमि* पर परम्परागत फहराया जाने वाला पूजित विजय ध्वज इसी उद्देश्य को लेकर सभी राज्यों में पहले ही रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजा जा चुका है।
(पण्डित कल्कि राम)
अध्यक्ष रामादल ट्रस्ट

और पढ़े  UP: विधान परिषद की 11 सीटों पर 55 प्रतिशत मतदान, गोरखपुर- फैजाबाद मंडल टॉप पर
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…