यूट्यूबर एल्विश यादव: पुलिस ने बिग बॉस विजेता एल्विश यादव को किया गिरफ्तार,सांपों के जहर सप्लाई करने से जुड़ा है मामला

यूट्यूबर एल्विश यादव: पुलिस ने बिग बॉस विजेता एल्विश यादव को किया गिरफ्तार,सांपों के जहर सप्लाई करने से जुड़ा है मामला

रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में बिग बॉस विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया। नोएडा पुलिस की टीम ने रविवार को एल्विश यादव को पूछताछ करने के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। नोएडा पुलिस की टीम उसे कोर्ट में पेश करने के लिए सूरजपुर पहुंची।

एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्थान ने सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने चार सपेरे और एक अन्य को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में पुलिस ने एलविश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले की जांच कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस कर रही है। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    UP- वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का है लखनऊ से सीधा संबंध, इस कॉलेज से पूरी की पढ़ाई, पिता रहे हैं शिक्षक

    ऑपरेशन सिंदूर में भूमिका निभाने वाले लखनऊ के रहने वाले एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित अगले वायुसेना प्रमुख होंगे। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। दीक्षित अभी वायुसेना के…

    UP- बारिश और तेज हवाओं से बदला प्रदेश का मौसम, इन 64 जिलों में आज के लिए जारी हुई चेतावनी

    उत्तरप्रदेश में मंगलवार को माैसम का मिजाज बदल गया। तराई और पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं और कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई।…