लोकसभा चुनाव में इतिहास बनना तय-शिवेंद्र।

Spread the love

लोकसभा चुनाव में इतिहास बनना तय-शिवेंद्र।

पूराबाजार ब्लॉक मुख्यालय पर जनकल्याणकारी योजनाओं का किया गया ताबड़तोड़ लोकार्पण।अयोध्या।देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा आज देश में प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति के रुप में स्वयं को स्थापित कर चुकी है तथा देश के सुशासन,विकास,एकता और अखंडता के लिए कृत संकल्पित है।इसीलिए इस बार लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह की जीत का इतिहास बनना तय है जिसके साथ ही “अबकी बार चार सौ पार का नारा” साकार होगा।शनिवार को
यह बातें ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कही।वे नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के साथ विकास खण्ड पूराबाजार के ब्लाक मुख्यालय में ताबड़तोड कई जनकल्याणकारी कार्यो के लोकार्पण अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि एक आर्दश ब्लाक बनाने की मुहिम में क्षेत्रीय 54 ग्राम पंचायतों के करीब सैकड़े की तादाद में प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक तथा कम्पोजिट विद्यालयों में 117 लाख रुपयों की लागत से वाटर कूलर की स्थापना कराई जा रही है।इसके अलावा ब्लाक के 42 ग्राम पंचायतों में चौराहों को हाई मास्ट लाइट लगाकर दूधिया रोशनी से नहलाने की व्यवस्था की जा रही है।इसी के साथ ब्लाक क्षेत्र में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से 32 नये आर.सी.सी/ इण्टरलॉकिंग मार्गो के कार्य का लोकार्पण कराया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता शारदा यादव ने तथा अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह ने की।
लोकार्पण कार्यक्रम में निवर्तमान भाजपा मण्डलाध्यक्ष नंदकुमार सिंह अनिल,सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मेजर प्रदीप सिंह, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह,लाल साहब सिंह, ग्राम पंचायत सचिव नीरज सिंह तथा आलोक सिंह के साथ कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।

और पढ़े  अयोध्या- श्रीमंगला श्रृंगार आरती सेवा समिति के भव्य भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सेवा भाव से अभिभूत हुए संत-महंत व श्रद्धालु

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या।: बड़े मंगलवार पर राजू एवं विकास मोदनवाल (रस कुंज) के नेतृत्व में किशोर सेवा समिति ने किया भव्य भंडारे का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love     ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर सब्जी मंडी रोड पर किशोर सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लस्सी और हलवे के भव्य…


    Spread the love

    सूर्या हत्याकांड- अब एक्शन में प्रशासन: खोड़ा में 3 अवैध मदरसे चिह्नित, सील करने पहुंची पुलिस-प्रशासन टीम

    Spread the love

    Spread the loveसूर्या हत्याकांड मामले के बाद प्रशासन की कार्रवाई तेज होती जा रही है। मंगलवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ फोर्स के साथ…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *