लालकुआं:- सूबे के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत पहुचें लालकुआं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

लालकुआं:- सूबे के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत पहुचें लालकुआं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत एंव किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का नगर के समाजसेवियों एंव युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उनके लालकुआं आगमन पर भव्य स्वागत किया स्वास्थ्य मंत्री किच्छा में बन रहे एम्स अस्पताल के निरीक्षण के लिए हल्द्वानी से सड़क मार्ग होते हुए किच्छा जा रहे थे।इसी बीच कार्यकर्ताओं ने उन्हे लालकुआं कोतवाली चौराहे के समीप रोका जहां उनका फूल माला एंव शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।
बताते चलें कि हल्द्वानी से सड़क मार्ग होते हुए किच्छा जा रहे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत एंव किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के काफिले को नगर के समाजसेवी मुकेश कुमार के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली चोराहे के समीप रोक लिया‌ जहां नगर के समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह एंव स्नेह का सम्मान करते हुए स्वास्थ्य मंत्री वहां थोड़ी देर के लिए रूके जिसके बाद मंत्री जी मौजूद युवाओं से रूबरू हुऐ वही भव्य स्वागत देख स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने नगर के युवा समाजसेवी मुकेश कुमार को फूल माला पहनकर उन्हें आशीर्वाद देते हुऐ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान मंत्री जी का मौजूद युवाओं ने फुल माला एंव अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया।इस मौके पर उनके साथ किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी मौजूद रहे जिनका भी मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूलमाला एवं अंगवस्त्र देखकर स्वागत किया।
इस मौके पर समाजसेवी मुकेश कुमार,हिन्दूवादी नेता गौरव गुप्ता,भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र नेहरा,वरिष्ठ पत्रकार अजय अनेजा,भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार,समाजसेवी दानू बिष्ट,महिला नेत्री गीता देवी,बाबू हंसन,अकिंत बर्मा,विक्की बोरा,रिहान,लोकेश लोहनी,मन्नू गोस्वामी,संजू,बुदरत्तन बौद्व सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

और पढ़े  Wedding: 14 मार्च को मसूरी में वंशिका संग सात फेरे लेंगे कुलदीप, दुल्हन की तरह सजा होटल

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *