लालकुआँ: राज्य आंदोलनकारियों ने जताया राज्यपाल और मुख्यमंत्री का आभार।

Spread the love

लालकुआँ: राज्य आंदोलनकारियों ने जताया राज्यपाल और मुख्यमंत्री का आभार।

लालकुआँ प्रदेश के राज्य आंदोलनकारियों को दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को राज्यभवन से स्वीकृति मिलने पर प्रदेश के सभी राज्य आंदोलनकारियों में खुशी की लहर है।
उन्होंने सरकार द्वारा 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए सूबे के राज्यपाल और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
बताते चले कि यहां वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी डाॅ बालम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में पहुंचे राज्य आन्दोलनकारियों ने उन्हें तथा उनके आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के लिए सूबे के राज्यपाल लेफ्टिनेंट (सेनि) गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है । इस दौरान उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी्
‌इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी ने कहा कि इस मांग को लेकर संगठन ने लंबे समय से सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जिसका परिणाम है आज सभी आंदोलनकारियों को इतनी बड़ी जीत मिली है। उन्होंने राज्य सरकार से इसका जल्द ही जीओ जारी करने तथा सभी चिन्हित आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन देने की मांग की है साथ ही उन्होंने सभी आंदोलनकारियों की पेंशन की धनराशि सम्मानजनक करने की भी मांग की है।ताकि आंदोलनकारियों के परिवार का सही तरीके से भरण पोषण हो सकें। उन्होंने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के हित लडाई उनकी जारी है और आगे भी जारी रहेगी।जिसके लिए जल्द ही एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी ललित कांडपाल, प्रकाश उत्तराखण्डी, विक्की पाठक, प्रेम सिंह नेगी, डिगर सिंह बोरा, जाकिर हुसैन, पुरन सिंह परिहार, नंदन सिंह जीना सहित कई राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव: 11 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में,दो वरिष्ठ वकीलों के बीच भीषण टक्कर

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए दो वकीलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर, 2024 के बाद एक बार फिर आमने-सामने आए बिष्ट और पंत,…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति की अगुवाई में निकाला गया शुभ मुहूर्त

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 12 बजकर 35 मिनट पर कर्क लग्न अनुसार कृतिका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *