लालकुआं: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने की प्रेस वार्ता,केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बोला हमला

लालकुआं: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने की प्रेस वार्ता,केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बोला हमला

लालकुआं बिन्दूखत्ता ब्लांक अध्यक्ष पुष्कर दानू की अगुवाई में कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं ने प्रेसवार्ता कर केन्द्र और प्रदेश सरकार जमकर हमला बोला है उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म करवाने तथा बंगला खाली करने सहित उन्हें झूठे मामले में फंसाने का आरोप भाजपा पर लागया है। उन्होंने इसे भाजपा की सोची समझी चाल बताया।
यहां बिन्दुखत्ता एक निजी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 7 फरवरी को राहुल गांधी ने संसद में अपने भाषण में अडानी पर दो सीधे सवाल पूछे थे तथा उन्होंने 20 हजार<strong>लालकुआं: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने की प्रेस वार्ता,केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बोला हमला </strong> करोड़ रूपए की बड़ी रकम लेकर जैसे ही सवाल पूछने के प्रयास किए तो उन्हें झूठे मामले में फंसा दिया गया जो लोकतंत्र के इतिहास में इस तरह की घटनाएं आज तक नहीं हुई है जैसा वर्तमान की भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र कि मोदी सरकार अड़ानी, बेरोजगारी, मंहगाई , सुरक्षा जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने में लगी है उन्होंने कहा कि आज देश की जनता को अड़ानी मोदी के रिश्तों का पता चल गया है। उन्होंने प्रदेश की धामी सरकार को सबसे विफल सरकार बताते हुए कहा कि आज प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गये है युवाओं के पास रोजगार नहीं है लोग अपने हक के लिए सड़कों पर बैठने पर मजबुर है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल में भर्ती घोटलों की बौछार हुईं हैं उन्होंने कहा खनन माफिया खुलेआम नियमों की धज्जियां उडा रहे हैं।इसके अलावा उन्होंने कहा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुए सिर्फ कौरी घोषणाएं हो रही है उन्होंने कहा बिन्दुखत्ता राजस्व गांव का मुद्दा एक चुनावी जुमला है। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी 3 अप्रैल से सत्याग्रह से जन आन्दोलन करेगी जिसके लिए ब्लांक एवं बुथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है।

और पढ़े  नेपाल संकट: अपनों से संपर्क नहीं, उत्तराखंड में परिजन चिंतित, कंट्रोल रूम में मदद के लिए आई 6 कॉल
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…