लालकुआँ- पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

लालकुआँ- पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने स्मैक के एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसपर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर लालकुआँ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र फर्त्याल ने बताया कि शुक्रवार शाम लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत हल्दूचौड स्थित सिंघल फार्म पर पुलिस की टीम गस्त पर थी इस दौरान पुलिस की टीम को एक युवक आता दिखाई दिया जिसके रोकने का ईशारा किया तो वह भागने लगा जिसका मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दबोच लिया जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 4.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। वही आरोपित की पहचान संजू शर्मा उर्फ घोड़ा पुत्र विश्वनाथ शर्मा निवासी बंगाली कालोनी थाना लालकुआँ के रूप में हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल अनिल शर्मा, गुरमेज सिंह, मनीष कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बिना मान्यता चल रहे 72 और मदरसे बंद,2 महीने में आधों में लटक गए ताले
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…