लालकुआँ: भाजपा नेताओं द्वारा क्षेत्र में की जा रही गुंडागर्दी एवं अपराधिक क्रियाकलापों के खिलाफ पूर्व मंत्री का भाजपा पर प्रहार।

Spread the love

लालकुआँ: भाजपा नेताओं द्वारा क्षेत्र में की जा रही गुंडागर्दी एवं अपराधिक क्रियाकलापों के खिलाफ पूर्व मंत्री का भाजपा पर प्रहार।

लालकुआँ प्रदेश में महिलाओं के पर बढ़ रहे अत्याचार सहित भाजपा नेताओं द्वारा क्षेत्र में की जा रही गुंडागर्दी एवं अपराधिक क्रियाकलापों के खिलाफ आगामी 9 सितंबर को रुद्रपुर में जिलाधिकारी कार्यालय में नैनीताल एवं उधम सिंह नगर जनपद के कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन व घेराव करेंगे।
यहाँ लालकुआँ रेलवे स्टेशन स्थित एक कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी 9 सितंबर को रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया, इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश में महिला उत्पीड़न की तेजी से बढ़ रही घटनाओं, भ्रष्टाचार, और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में आगामी 9 सितंबर को जबरदस्त प्रदर्शन का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य उक्त आंदोलन को लीड करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, महिलाओं के साथ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। आम जनता, खासकर महिलाएं स्वयं को डरा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
सरकार अपराधियों के सामने नतमस्तक है‌। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा प्रकरण एवं रानीखेत के विधायक के भाई के अंतरराष्ट्रीय नेपाल बॉर्डर पर भारी मात्रा में गोला बारूद के साथ गिरफ्तार होने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोनों मामलों में सख्त कदम उठाने की जोरदार मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अभिलंब सरकार द्वारा अपराधिक गतिविधियों में लिप्त भाजपा नेताओं को सलाखों के पीछे नहीं पहुंचाया तो कांग्रेस आर पार की लड़ाई लड़ेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी रवि शंकर तिवारी, कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह खनवाल, डा0 बालम सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह मेहता, गिरधर बम, रूप सिंह जीना, रमेश जोशी सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे l

और पढ़े  रुद्रप्रयाग: बारिश से 3 जगह हाईवे बंद, ट्रक फंसा, सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर मलबा हटाने में जुटीं मशीनें

बाईट, हरीश चन्द्र दर्गापाल पूर्व कैबिनेट मंत्री।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *