लालकुआं- व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का  किया सेवन।

 

 

 

अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

इधर प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता गांव निवासी 34 वर्षीय जगदीश चंद्र भट्ट ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, उन्हें उपचार के लिए परिजन एसटीएच लेकर पहुंचे, उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा कि घरेलू विवाद चलते जगदीश चंद्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

और पढ़े  हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर का बदलेगा स्वरूप: CMके निर्देश पर सचिव ने परियोजनाओं का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…