लालकुआँ- वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई,सांभर के मांस के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार ।।

 

 

लालकुआँ तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर डिवीजन में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते जंगली जीव सांभर के मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है वन विभाग ने आरोपियों के पास से 52 किलोमीटर सांभर का मांस सहित भारी मात्रा में अवैध असलह भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां उन्हें जेल भेज दिया गया है।
इधर मामले का खुलासा करते टाण्डा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली कि टाण्डा रेंज के अन्तर्गत हल्दी रेलवे लाइन के समीप खेत में दो लोगों के पास जंगली जीव सांभर का भारी मात्रा में मांस है सूचना पाकर वन विभाग द्वारा टीम गठित की गई। वही मुखबिर की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने आरोपियों के ठिकाने पर छापा मारा जहां वन विभाग की टीम को 52 किलो सांभर का मांस बरामद हुआ इसके साथ ही मौके पर ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा वन विभाग की टीम ने आरोपियों के पास से एक साईकिल, दो देशी बंदूक, एक पोनिया बंदूक, 14 जिंदा कारतूस, खुन से सनी एक बोटी, तीन चाकू, दो चापड़ भी बरामद किये है।
वही पुछताछ में आरोपियों की पहचान चन्दर ढोगी पुत्र भागीरथी ढोगी निवासी शिवपुर थाना दिनेशपुर तथा आनन्द व्यापारी पुत्र नित्यानंद व्यापारी ग्राम नेतानगर थाना दिनेशपुर जिला ऊधमसिंह के रूप में की गई। लालकुआँ- वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई,सांभर के मांस के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार ।।आरोपियों ने बताया उक्त मांस को बेचने की फिराक में थे। वही पुष्टि के लिए मांस के नमूने लैब में भेजा जा दिया है। साथ ही पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ वन जीव संरक्षण अधिनियम की सुंसगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया जहां न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
इधर वन विभाग की टीम में मुख्य रूप से टाण्डा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम, वन दरोगा सुरेन्द्र सिंह, पान सिंह मेहता,वन आरक्षी जय प्रकाश सिंह यादव, राहुल कुमार, अजय कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

और पढ़े  नैनीताल-कैंची धाम: 35 हजार वाहनों का दबाव, पहले से तय वीकेंड में क्यों बिगड़ा ट्रैफिक प्लान?
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…