लालकुआं: नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा आगजनी पर दी आर्थिक सहायता

लालकुआं: नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा आगजनी पर दी आर्थिक सहायता

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के कार्यक्षेत्र अंतर्गत गौलापार क्षेत्र की सहकारी दुग्ध समिति के दुग्ध उत्पादक सदस्य के घर में आग लग जाने के कारण लाखो रूपये का सामान जलकर राख हो गया । फौरी राहत के रूप में पीडित परिवार को नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा सत्ताईस हजार धनराशि का आर्थिक सहायता का चैक सांसद नैनीताल उधमसिहनगर के हाथो प्रदान किया गया ।
उक्त जानकारी देते हुए नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा अवगत कराया गया कि गौलापार क्षेत्र के तारानवाड निवासी, हिम्मतपुर प्राथमिक सहकारी दुग्ध समिति सदस्य प्रताप चंद के मकान में 30 अप्रैल की प्रातः भीषण आग लग जाने के कारण घर में रखा आनाज, बर्तन, जेवर व समस्त घरेलू सामान जलकर राख हो गया था जिसकी सूचना प्राप्त होने पर उनके द्वारा दुग्ध संघ कार्मिको के साथ पीडित परिवार के घर जाकर जानकारी प्राप्त की और सांसद अजय भटट जी के क्षेत्र भ्रमण में होने पर उन्हे सूचना प्रदान की गई जिसके बाद मा0 सांसद अजय भटट द्वारा उक्त पीडित परिवार को नैनीताल दुग्ध संघ से 21 हजार व दुग्ध समिति हिम्मतपुर से 5 हजार कुल 27 हजार की सहायता राशि का चैक आर्थिक सहायतार्थ प्रदान किया गया और सांसद अजय भटट ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान दूध संघ के मार्ग प्रभारी मोहन चन्द्र जोशी, क्षेत्र पर्यवेक्षक पुरन मिश्रा, पदमा आर्या, दुग्ध समिति अध्यक्ष चन्द्रशेखर सुनौरी, सचिव महिपाल सिह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, गोबिन्द मिश्रा आदि लोग मौजुद रहे ।

और पढ़े  देहरादून- मंत्री रेखा आर्या प्रकरण: कोर्ट के माध्यम से आज फोरेंसिक भेजी जा सकती है ऑडियो, साहू के नेपाल भागने की आशंका
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…