लालकुआं: आंचल द्वारा मन की बात कार्यक्रम का किया लाइव लाइव प्रसारण

लालकुआं: आंचल द्वारा मन की बात कार्यक्रम का किया लाइव लाइव प्रसारण

नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा भी आज उत्तराखण्ड सहकारी डेरी प्रशिक्षण संस्थान लालकुआं में पीएम मोदी के *‘मन की बात’* कार्यक्रम की 100वीं कड़ी के लाइव प्रसारण में सैकडो दुग्ध उत्पादक सदस्यो व अधिकारियो कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । <strong>लालकुआं: आंचल द्वारा मन की बात कार्यक्रम का किया लाइव लाइव प्रसारण</strong>
*मन की बात’* कार्यक्रम में मौजुद अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश बोरा द्वारा अवगत कराया गया कि पीएम मोदी जी के मन की बात हर व्यक्ति तक को पहुंचाया जा सकेगा जो उनको सुनना चाहते है इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम यहा आयोजित किया गया है। इसके साथ ही नैनीताल दुग्ध संघ से सम्बद्ध 600 से अधिक प्राथमिक सहकारी दुग्ध समितियों सहित दुग्ध अवशीतन केन्द्र छोई रामनगर, कालाढुगी, हैडियागांव भीमताल, खनस्यू बेतालघाट में उक्त कार्यक्रम के सीधे लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। जिस कार्यक्रम के प्रचार प्रसार व व्यवस्था हेतु जगह जगह कार्यक्रम नोडल एंव प्रभारियो की नियुक्ती की गई थी। इस दौरान प्रदेश के दुग्ध सहकारिता में मन की बात कार्यक्रम हेतु राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड से बतौर प्रतिनिधि वैज्ञानिक डा0 पंकज पटेल द्वारा प्रतिभाग किया गया उन्होने बताया कि भारत सरकार द्वारा किसानो की आय बढाने व दुग्ध उर्पाजन में हरे चारे की कमी को दृष्टिगत रखते हुए उत्तराखण्ड के नैनीताल, उधमसिहनगर व देहरादून में एक-एक चारा समिति संचालित किये जाने है जिनका कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ कर दिया जायेगा । मन की बात’ कार्यक्रम में सामान्य प्रबन्धक नैनीताल दुग्ध संघ निर्भय नारायण सिह, डेरी फैडरेशन के सीनियर मैनेजर डा0 एच0एस0 कुटौला, डा0 मोहन चन्द्र, प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण केन्द्र डा0 कुमार अजीत सिह, कारखाना प्रबन्धक पी0सिह, सहायक प्रबन्धक अतुल गुप्ता, प्रभारी वित्त उमेश पढालनी, प्रभारी प्रशा0 रीता जोशी, प्रभारी पी.एण्ड आई मोहन जोशी, प्रभारी विपणन संजय भाकुनी, सहायक प्रबन्धक मडेवि बीना पाण्डे, रीता जोशी, प्रभारी ए0एच0 डा0 रमेश मेहता, प्रभारी एम.आई.एस. पी.एस. खत्री, कार्यालय व्यवस्थापक चन्द्रा खाती व प्रभारी प्रधानाचार्य हरीश उपाध्याय, मोहन जोशी,पूरन मिश्रा, गीता समेत समस्त कर्मचारी अधिकारी एवं दुग्ध उत्पादक सदस्यो की उपस्थिति रही ।

और पढ़े  उत्तराखंड: आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार, कल से विस सत्र, विपक्ष ने बनाई रणनीति, पक्ष भी जवाब को तैयार
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…