लालकुआं: अपनी बदहाली के आंसू बहा रही कालौनी, चारों तरफ फैला है कीचड़

लालकुआं: अपनी बदहाली के आंसू बहा रही कालौनी, चारों तरफ फैला है कीचड़

विधानसभा क्षेत्र-56 की वीआईपी कालौनियो में से एक शिवलिक पुरम कालौनी इन दिनों बदहाली के आंसू बहा रही है तथा कालौनी में विकास कार्य ना होने से सड़कों पर जलभराव हो रहा है वही थोड़ी सी बरसात में ही कालोनी में जलभराव होना जैसे कालोनी की स्थाई समस्या बन गया है साथ ही कालौनी में जलभराव से जूझते हुए लोग अपने घरों से काम को निकालने पर मजबुर है टूटी सड़कें तथा पानी की निकासी ना होने के कारण कालोनी में कई जगहों में पानी भर गया साथ ही बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस गया है कालौनी में जलभराव से चारों तरफ फैले कीचड़ एवं गंदगी से की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों ने इस समस्या के निस्तारण की आवाज कई बार उठाई लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ तथा कालोनी में कई वीआईपी हस्तियां तथा जनप्रतिनिधि निवास करते है उसके बावजूद भी कोई जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं है जिसे लोगों में उनके प्रति भारी आक्रोश व्यक्त है वहीं कालौनवासियों ने हो रहे जबरदस्त जलभराव से निजात दिलाने की मांग कि है।<strong>लालकुआं: अपनी बदहाली के आंसू बहा रही कालौनी, चारों तरफ फैला है कीचड़</strong>
इधर शिवलिक पुरम कालौनी सोसायटी के अध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि कालौनी में जलभराव की समस्या आज कोई नई नहीं है यहां पिछले पांच से कालौनी में जलभराव होता आ रहा है उन्होंने कहा कि कालौनी में जलभराव से गंदगी बनी रहतीं है जिसे लोगों में गम्भीर बीमारियों का डर बना हुआ है ।
उन्होंने कहा कि कालौनी के जलभराव को लेकर पुर्व में कालौनीवासियों ने क्षेत्रीय विधायक तथा मौजूदा कालौनी के ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की लेकिन सामस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया है उन्होंने कहा कि कल हुई थोड़ी की बरसात में कालौनी में जलभराव हो गया जिसे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से तुरंत ही कालौनी में हो रहे जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग कि है।

और पढ़े  हरिद्वार: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आईं दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का ख्याल आया
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…