लालकुआं / मोटाहल्दू : जिला पंचायत प्रत्याशी कमलेश चंदोला के समर्थन में उमड़ा भारी जन सैलाब।।

22 जंगी बंगर जिला पंचायत सदस्य सीट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने आज रोड शो के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। जिसमे जिला पंचायत प्रत्याशी समाजसेवी कमलेश चंदौला ने बरेली रोड़ के विभिन्न क्षेत्रों एवं समस्त ग्रामीण इलाकों में घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
 समाजसेवी कमलेश चंदोला के शक्ति प्रदर्शन में उनके समर्थकों का भारी जमावड़ा देखने को मिला जहां एक तरफ सैकड़ों कारों का काफिला था वही बाइक वह स्कूटी का हुजूम देख हर कोई स्तब्ध था। जहां उनके समर्थन में सैकड़ों की तादाद में महिलाएं देखी गई वही युवा से लेकर वृद्ध तक जोर शोर से उनके रोड शो में शामिल हुआ।
रोड शो द्वारा किए गए अपने शक्ति प्रदर्शन में कमलेश चंदोला का कारवां जिस किसी क्षेत्र के रास्तो से निकला वहां रह रहे ग्रामीणों द्वारा घर से निकल उन्हे आशीर्वाद देते हुए उनकी विजय कामना करते दिखे।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- उपनल कर्मचारी संघ की याचिका पर सुनवाई 27 को
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…