लालकुआं: मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए चलाई कई योजनाएं- संदीप बाजवा

लालकुआं: मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए चलाई कई योजनाएं- संदीप बाजवा

लालकुआं पहुंचे ऊधम सिंह नगर जिले के भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप बाजवा ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है इसका लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचना हम सभी की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा तथा सरकार की योजनाओं को हर घर घर तक पहुंचाया जाएगा।
बताते चलें लालकुआं पहुंचे ऊधम सिंह नगर जिले के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप बाजवा ने आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लगातार अल्पसंख्यकों के हित में काम किया जा रहा है आज अल्पसंख्यक समाज के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने अल्पसंख्यकों को केवल ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सत्ता संभालने के बाद सबका साथ सबका विकास का मूल मंत्र लेकर काम किया बिना किसी भेदभाव के समाज के हर तबके के लोगों के लिए कार्य किया आज हम विश्वास से कह सकते हैं कि मोदी राज्य में सेवा सुशासन सुरक्षा के क्षेत्र में आजादी के बाद से पिछली सरकारों से बहुत बेहतर कार्य हुआं है किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तिकरण की दिशा में अद्भुत प्रयास किए गए ,मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं ने भारत की तस्वीर बदलने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व वाली धामी सरकार लगातार प्रदेश हित में काम कर रही है तथा प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की सरकार है उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क पर काम तेजी से चल रहा है वही सरकार ने चार धाम यात्रा का सफल आयोजन किया गया है उन्होंने दावा किया हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 5 सीटों पर विजयी होगी साथ ही नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा।

और पढ़े  श्रीनगर गढ़वाल: सीएम धामी का दौरा, श्रीयंत्र टापू में नगर निगम के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…