हल्दूचौड़ / मोटाहल्दू:- आबकारी महकमे की बड़ी लापरवाही से हर गली नुक्कड़ पर बिक रही है अवैध तरीके से शराब!

हल्दूचौड़ / मोटाहल्दू:- आबकारी महकमे की बड़ी लापरवाही से हर गली नुक्कड़ पर बिक रही है अवैध तरीके से शराब!

क्षेत्र में शराब माफियाओं का राज कायम होता जा रहा है। सोशल मीडिया पर हो रही तरह तरह की चर्चाओं के मुताबिक लंबे समय से क्षेत्र में शराब की कई अवैध दुकानें चल रही हैं सूत्रों की माने तो शराब बेचने वाले हर गली, मोहल्ले में अपनी दुकान चला रहे हैं।
सवाल ये है आखिरकार ये शराब आ कहां से रही है ? क्षेत्र में दर्जनों जगहों पर शराब के गुप्त ठेके संचालित हो रहे हैं! सरकार को प्रतिदिन लाखो की चपत आखिरकार किसकी शह पर लग रहा है ? पूरे मामले में आबकारी विभाग की चुप्पी से चर्चाओं का बाजार गर्म है!
शाम होते ही शराब बेचने वाले लोग बेखौफ होकर अपने काम को अंजाम देते देखे जा सकते हैं। कहीं पक्की शराब का जखीरा है तो कहीं अवैध शराब बेचने वाले लोग अपने काम को बिना किसी डर के अंजाम दे रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि किसके इशारे पर इतना बड़ा घोटाला किया जा रहा है। इस संबंध में आबकारी निरीक्षक को फोन किया जाता है तो वह फोन नहीं उठाते।
कुछ लोगों ने सरकार को चूना लगाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग भी की है। नैनीताल जनपद को नशा मुक्त करने की जहां कवायद चल रही है वहीं लालकुआं, बिंदुखत्ता हल्दूचौड़ क्षेत्र में नशे का कारोबार खूब फल फूल रहा है। हर तरफ नशे का कारोबार चल रहा है।
आबकारी विभाग की खामोशी महकमे कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही है। क्षेत्रवासियों की मानें तो परचून की दुकानों में तक शराब बेची जा रही है जिससे आम जनता में तरह तरह की चर्चा है।

और पढ़े  उत्तराखंड- मौसम अपडेट: दिन में गर्मी का अहसास, सर्द हाेने लगीं रातें, एक हफ्ते बाद हो सकती है मानसून की विदाई
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

    हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…