पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया में हुआ पत्तियों के धुंए से स्वागत,जानें क्या है पारंपरिक ‘स्मोकिंग सेरेमनी’

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया में हुआ पत्तियों के धुंए से स्वागत,जानें क्या है पारंपरिक ‘स्मोकिंग सेरेमनी’

ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में पीएम एल्बनीज ने कोई कमी कसर नहीं छोड़ी। सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में पहुंचे पीएम मोदी की अगुवाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज ने गर्मजोशी से की। इस बीच पीएम मोदी का स्वागत पारंपरिक ‘स्मोकिंग सेरेमनी’ से किया गया, जिसकी चर्चा हर तरफ है।

क्या होती है ‘स्मोकिंग सेरेमनी’-
ऑस्ट्रेलिया में किसी भी महत्वपूर्ण या शुभ कार्यक्रम की शुरुआत स्मोकिंग सेरेमनी से की जाती है जो किय यहां का एक पारंपरिक रिवाज है। इस रिवाज में स्थानीय पौधों की पत्तियों (औषधीय) से धुआं किया जाता है। इस औषधीय धुएं को लेकर ऐसी मान्यता है कि इससे आध्यात्मिक और शारीरिक शुद्धि होती है। ऐसी मान्यता है कि स्मोकिंग सेरेमनी से बुरी आत्माओं को दूर किया जा सकता है। पहले इसे बच्चे के जन्म या दीक्षा, धार्मिक कार्यक्रमों के वक्त किया जाता था। अब विदेशी मेहमानों के स्वागत के दौरान भी स्मोकिंग सेरेमनी की जाती है। इस सेरेमनी को अक्सर आदिवासी समुदाय के किसी सदस्य द्वारा किया जाता है।

आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है। भारत के पास संसाधनों की भी कमी नहीं है। आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत में है। मुझे ये जानकर अच्छा लगा कि आप सब ने भी आजादी का अमृत महोत्सव भी बड़े धूमधाम से मनाया है। हमारे किक्रेट के रिश्ते को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। किक्रेट की फील्ड पर मुकाबला जितना रोचक होता है उतनी ही गहरी हमारी ऑफ द फील्ड दोस्ती है। पिछले साल जब महान क्रिकेटर शेन वार्न का निधन हुआ तो ऑस्ट्रेलिया के साथ कोटि-कोटि भारतीयों ने भी शोक मनाया। ये ऐसा था जैसे हमने अपना कोई खो दिया।

और पढ़े  बूढ़ी मां का सहारा थी तुलसी: आंखों के सामने बेदर्दी से कत्ल, 95 साल की मां चीखती रही- मेरी लाडली को बचा लो
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

    हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…