लालकुआं: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सालों पुराने धार्मिक स्थलों पर चला बुलडोजर ।।

लालकुआं: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सालों पुराने धार्मिक स्थलों पर चला बुलडोजर ।।

लालकुआं तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के टाड़ा रेंज की वन विभाग टीम ने नेशनल हाइवे प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में वन भूमि पर हाईवे किनारे बने दो धार्मिक स्थलो को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया‌ वहीं दोनों ही धार्मिक स्थल लगभग 40 से 50 साल पुराने बताये जा रहे हैं इधर वन विभाग ने दोनों ही स्थलों को ध्वस्त करने के साथ ही लोगों को वन विभाग और हाईवे की जमीन पर किसी तरह के अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई।लालकुआं: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सालों पुराने धार्मिक  स्थलों पर चला बुलडोजर ।।
बताते चलें कि उत्तराखंड सरकार की ओर से जंगलों व सड़क किनारे अवैध रूप से निर्मित धार्मिक स्थलों को हटाने के आदेश जारी किए गए थे इसके तहत तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के अन्तर्गत में दवाई स्थित नेशनल हाइवे के किनारे वनभूमि पर बने दो धार्मिक स्थलो को चिह्नित किया गया था।वही वन विभाग की ओर से पूर्व में स्थालो को हटाने के लिए नोटिस भी जारी किए गए थे मगर अभी तक उन्हें हटाया नहीं गया।

इधर सोमवार को लगभग सुबह 10 बजे वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम के नेतृत्व में नैशनल हाइवे प्रशासन और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में वन प्रभाग की टीम नगला बाईपास स्थित दवाई फार्म के पास पहुंची जहां वन विभाग ने दोनों ही धार्मिक स्थलो को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया इस दौरान कोई विरोध भी नहीं हुआ दोबारा वहां पर निर्माण न हो इसके लिए वन विभाग ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं वहीं प्रशासन की टीम ने जिन धार्मिक स्थलो को ध्वस्त किया है वह 40 से 50 साल पुराने बताये जा रहे है इधर मजार की देखरेख कर रहे जमील अहमद ने बताया कि वह करीब 40 वर्षों से मजार की देखरेख कर रहे वन विभाग की ओर से इस संबंध में उन्हें कोई नोटिस भी नहीं दिया गया।

और पढ़े  बदरीनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी: की बदरी विशाल की पूजा अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों को देखा, महोत्सव में की शिरकत

वीओ,,इधर टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि शासन के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इसी के तहत आज टांडा रेंज के अन्तर्गत नैशनल हाइवे के किनारे वन भूमि पर बने दो धार्मिक स्थलो को ध्वस्त किया है उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ उनकी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बाईट, रूपनारायण गौतम वन क्षेत्राधिकारी।

  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

    हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…