पन्तनगर: लव जिहाद का एक और मामला,हिन्दू युवती को लेकर फरार हुआ मुस्लिम युवक।

पन्तनगर: लव जिहाद का एक और मामला,हिन्दू युवती को लेकर फरार हुआ मुस्लिम युवक।

पन्तनगर थाना क्षेत्र में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है यहां नगला निवासी एक हिन्दू लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक मुस्लिम लड़का उनकी 19 बर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर फरार हो गया है वहीं लड़की के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस लड़की को बरामद नहीं कर सकी जिसके चलते परिवार में डर बना हुआ है इधर मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के हिन्दूवादी संगठन एवं भाजपा नेताओं ने थाने पहुंचकर मौजूद थानाध्यक्ष का घेराव करते हुए जल्द से जल्द हिन्दू लड़की की बरामदगी की मांग की है।
बताते चले कि पन्तनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए कहा कि उसकी 19 बर्षीय बेटी बीते शुक्रवार की सुबह घर से पढ़ने के लिए कालेज गई थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की उन्होंने कहा कि जब उन्हें मालूम हुआ कि उनका पडोसी मुस्लिम युवक शोयब अंसारी भी गयब है उन्होंने आरोप लगाया कि शोयब उनकी बेटी का अपहरण कर कहीं ले गया है वहीं परिजनों ने बताया कि युवक उनके घर भी आता-जाता रहता था वही मामले को दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते परिवार में भारी आक्रोश है।
इधर मामले की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमल मूनि के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों हिन्दूवादी नेताओं ने थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डांगी से मुलाकात की जिसमें उन्होंने थानाध्यक्ष से कहा कि मामले में किसी तरह की लापरवाही ना बरती जाए तथा मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की जाए इसके अलावा उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही आरोपी युवक के खिलाफ ठोस कार्रवाई कर हिन्दू युवती को जल्द से जल्द बरामद नही किया गया तो क्षेत्र के सभी हिन्दू संगठन उग्र आन्दोलन को बाध्य होगें जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

और पढ़े  भराड़ीसैंण: गैरसैंण में जुड़ा नया अध्याय, सीएम धामी के नेतृत्व में एक साल में हुए 2 विधानसभा सत्र

वीओ,,इधर भाजपा नेता कमल मुनि ने कहा कि यहां मामला लव जिहाद से जुड़ा है उन्होंने कहा कि एक समुदाय विशेष द्वारा हमारी हिन्दु समाज की बहन बेटियों को टारगेट बनाया जा रहा है जिससे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पन्तनगर थाना क्षेत्र की एक हिन्दू युवती को मुस्लिम युवक द्वारा अपहरण कर ले जाने का मामला सामने आया है।जिसमें कारवाई को लेकर उन्होंने आज थानाध्यक्ष से मुलाकात की है जिसमें थानाध्यक्ष ने उन्हें ठोस कारवाई का आश्वासन दिया है उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो सभी हिन्दूवादी संगठन उग्र आन्दोलन को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

बाईट,कमल मूनि प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा।


बाईट, महेंद्र बाल्मीकि जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा।

  • Related Posts

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…

    उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर को प्रस्तावित था दौरा

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की आज केदारनाथ यात्रा स्थगित हो गई है। राष्ट्रपति के निजी सचिव मृत्युंजय शर्मा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि एक और दो…