लालकुआं- बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों में हुए भारी नुक़सान का मुआवजा दिये जाने को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा

लालकुआं- बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों में हुए भारी नुक़सान का मुआवजा दिये जाने को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा

लालकुआं बीते दिनों नैनीताल जिले एवं लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों में हुए भारी नुक़सान का उचित मुआवजा दिये जाने को लेकर भाजपा के युवा नेता एवं दिशा कामेटी के डायरेक्टर देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने देहरादून पहुंचकर सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग।
बताते चलें कि देहरादून पहुंचे लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के युवा भाजपा नेता एवं दिशा कामेटी के डायरेक्टर देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी से उनके आवास पर मुलाकात की इस दौरान उन्होंने कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान अपने खून पसीने की मेहनत से अन्न उपजाने का कार्य करता है लेकिन इस प्रकार प्रकृति की मार व आपदा से किसान के अरमान मिट्टी में मिल जाते हैं उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों के खेतों में खड़ी फसलें पुरी तरह बर्बाद हो चुकी है जिस कारण किसान आर्थिक रूप से टूट गया है उन्होंने किसानों की परेशानियों को देखते हुए जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की। इधर मिले ज्ञापन के बाद कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह बिष्ट को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

और पढ़े  नेपाल संकट: अपनों से संपर्क नहीं, उत्तराखंड में परिजन चिंतित, कंट्रोल रूम में मदद के लिए आई 6 कॉल
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…