देहरादून: बहुमंजिला घर में लगी भीषण आग,4 बच्चे जिंदा जले

देहरादून: बहुमंजिला घर में लगी भीषण आग,4 बच्चे जिंदा जले

देहरादून के विकासनगर में त्यूनी पुल के पास एक बहुमंजिला घर में भीषण आग लग गई। घर के अंदर चार बच्चे फंसे थे। सीएफओ राजेंद्र खाती ने बताया है कि मकान के भीतर फंसे चारों बच्चों की मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। घर के अंदर कई परिवार रहते हैं। शाम करीब पांच बजे घर में अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई।

इन लोंगो की हुई मौत-
सोनम(9)
रिद्धि(10)
मिष्टी(5)
सेजल( ढाई वर्ष)
सिलेंडर फटने से आग लगने की आशंका
बताया जा रहा है कि मकान के अंदर सिलेंडर फट गया जिसके कारण आग लगी है। लोगों का कहना है कि आग लगते ही तीन से चार धमाके की आवाज सुनी। जिसके बाद घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई।

सिलेंडर फटने से आग लगने की आशंका
बताया जा रहा है कि मकान के अंदर सिलेंडर फट गया जिसके कारण आग लगी है। लोगों का कहना है कि आग लगते ही तीन से चार धमाके की आवाज सुनी। जिसके बाद घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी में नहीं था पानी
बताया जा रहा है कि लोगों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें पानी नहीं होने के कारण तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। जिसके चलते आग और विकराल हो गई। इसके बाद वहां लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में हिमाचल के जुबल और उत्तरकाशी के मोरी से वाटर टेंकर मौके पर पहुंचे हैं। एक गाड़ी विकासनगर से भी भेजी गई है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है।

और पढ़े  बूढ़ी मां का सहारा थी तुलसी: आंखों के सामने बेदर्दी से कत्ल, 95 साल की मां चीखती रही- मेरी लाडली को बचा लो
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…