लालकुआं- कोतवाली पुलिस ने गौलानदी में चलाया सत्यापन अभियान,4 दर्जन से अधिक मजदूरों का किया सत्यापन ।

Spread the love

लालकुआं- कोतवाली पुलिस ने गौलानदी में चलाया सत्यापन अभियान,4 दर्जन से अधिक मजदूरों का किया सत्यापन ।

लालकुआं कोतवाली पुलिस ने इन दिनों बाहरी राज्यों से आकर क्षेत्र में मजदूरी कर रहे मजदूरों का सत्यापन अभियान तेज कर दिया। शुक्रवार को बिन्दूखत्ता चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर ने अपनी पुलिस टीम के साथ गौलानदी में सत्यापन अभियान चलाया इस दौरान पुलिस ने लगभग 4 दर्जन से अधिक मजदूरों का सत्यापन किया।
बताते चलें कि नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर बिन्दूखत्ता चौकी पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्र में लगातार बाहरी व्यक्ति /मजदूरों व किरायेदारों का सत्यापन तेजी से किया जा रहा है इसी क्रम में शुक्रवार को बिन्दूखत्ता चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर ने गौलानदी में सत्यापन अभियान चलाया जिसमें 4 दर्जन से अधिक मजदूरों का सत्यापन किया इस दौरान उन्होंने लोगों को हिरासत दी कि जिन लोगों के सत्यापन नहीं हुए व तीन दिन के भीतर सत्यापन हर हाल में कारा लें अन्यथा सत्यापन ना होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने मकान में बाहरी व्यक्तियों को किराये पर रखने से पूर्व पुलिस सत्यापन कराने हेतु अपील की गयी।इधर चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सत्यापन अभियान में मुख्य रूप से कांस्टेबल कमल बिष्ट, विरेन्द्र रौतेला मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- अलीपुर गांव में 3 स्कूल बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
  • Related Posts

    हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब…


    Spread the love

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *