लालकुआं- कोतवाली पुलिस ने गौलानदी में चलाया सत्यापन अभियान,4 दर्जन से अधिक मजदूरों का किया सत्यापन ।

लालकुआं- कोतवाली पुलिस ने गौलानदी में चलाया सत्यापन अभियान,4 दर्जन से अधिक मजदूरों का किया सत्यापन ।

लालकुआं कोतवाली पुलिस ने इन दिनों बाहरी राज्यों से आकर क्षेत्र में मजदूरी कर रहे मजदूरों का सत्यापन अभियान तेज कर दिया। शुक्रवार को बिन्दूखत्ता चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर ने अपनी पुलिस टीम के साथ गौलानदी में सत्यापन अभियान चलाया इस दौरान पुलिस ने लगभग 4 दर्जन से अधिक मजदूरों का सत्यापन किया।<strong>लालकुआं- कोतवाली पुलिस ने गौलानदी में चलाया सत्यापन अभियान,4 दर्जन से अधिक मजदूरों का किया सत्यापन ।</strong>
बताते चलें कि नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर बिन्दूखत्ता चौकी पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्र में लगातार बाहरी व्यक्ति /मजदूरों व किरायेदारों का सत्यापन तेजी से किया जा रहा है इसी क्रम में शुक्रवार को बिन्दूखत्ता चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर ने गौलानदी में सत्यापन अभियान चलाया जिसमें 4 दर्जन से अधिक मजदूरों का सत्यापन किया इस दौरान उन्होंने लोगों को हिरासत दी कि जिन लोगों के सत्यापन नहीं हुए व तीन दिन के भीतर सत्यापन हर हाल में कारा लें अन्यथा सत्यापन ना होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। <strong>लालकुआं- कोतवाली पुलिस ने गौलानदी में चलाया सत्यापन अभियान,4 दर्जन से अधिक मजदूरों का किया सत्यापन ।</strong>इसके अलावा पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने मकान में बाहरी व्यक्तियों को किराये पर रखने से पूर्व पुलिस सत्यापन कराने हेतु अपील की गयी।इधर चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सत्यापन अभियान में मुख्य रूप से कांस्टेबल कमल बिष्ट, विरेन्द्र रौतेला मौजूद रहे।

और पढ़े  सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की धज्जियां: प्रतिबंध के बावजूद छात्र दौड़ा रहे बाइक-स्कूटी, प्रशासन मौन
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…