लालकुआं: धड़ल्ले से चल रहा कच्ची शराब का अवैध कारोबार..

Spread the love

लालकुआं: धड़ल्ले से चल रहा कच्ची शराब का अवैध कारोबार..

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में कच्ची शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है स्थानीय पुलिस की कार्रवाई के बाद भी लोग चोरी छिपे अवैध कारोबार को कर रहे हैं बुधवार की देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत कारवाई की जा रही है।
बताते चलें कि लालकुआं पुलिस की लगातार कारवाई के बाद भी अवैध कच्ची शराब तस्करी एवं इसके अवैध के कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है जिससे ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में बिक्री जोरों पर है वहीं शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा आये दिन की जा रही कार्रवाई पर भी अब सवाल उठाने लगे।
यहां ताजा मामला बिन्दूखत्ता चौकी क्षेत्र से सामने आया है जहां पुलिस ने अवैध कच्ची शराब तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 80 पाउच के साथ बिन्दूखत्ता निवासी तस्कर को गिरफ्तार किया है।
इधर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशा उन्मूल अभियान के दौरान बिन्दूखत्ता चौकी क्षेत्र के चोराघाट स्थित रावतनगर प्रथम में चैकिंग अभियान चलाया इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति उक्त क्षेत्र में कच्ची शराब बेच रहा है जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की इस दौरान विंसन उरांव पुत्र रामजीत निवासी रावतनगर प्रथम बिन्दूखत्ता कच्ची शराब बेचता मिला जिसे पुलिस ने तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया चैकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 80 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई ।वहीं पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर पुलिस टीम में बिन्दूखत्ता चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर, कांस्टेबल कमल बिष्ट ,विरेन्द्र रौतेला मौजूद रहे।

और पढ़े  हाईवे पर हादसा- फिर काल बना डंपर: भतीजे की शादी से लौट रहे 2 बुजुर्गों को रौंदा, दोनों की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब…


    Spread the love

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *