लालकुआं- पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात।

लालकुआं- पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने गए कांग्रेस के सिस्ट मंडल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ में स्वास्थ्य सेवा शुरू करने की मांग की, इस दौरान कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करते हुए तत्काल दोनों मामलों में कार्रवाई करने की मांग की, दोनों मामलो में सीएम धामी ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में देहरादून जाकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले कांग्रेस के शिष्टमंडल ने कहा कि हल्दूचौड़ में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कई वर्ष पूर्व बनकर तैयार हो गया है, परंतु उक्त चिकित्सालय को आज तक शुरू नहीं किया गया है, जिससे आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूसरे शहरों के चक्कर काटने पड़ते हैं, तथा करोड़ों रुपए की लागत से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंद होने से उक्त भवन में लगे करोड़ों रुपए का सदुपयोग हो जाएगा। उन्होंने अभिलंब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति करते हुए उसे तत्काल शुरू करने की जोरदार मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभिलंब कार्रवाई करने का उन्हें आश्वासन दिया।
कांग्रेसियों ने लालकुआं नगर में बाईपास बनाने की जोरदार मांग करते हुए कहा कि पिछले 50 वर्षों से लालकुआं के लोग बाईपास की मांग करते आ रहे हैं परंतु आज तक यह मांग पूरी नहीं हुई है, उन्होंने अभिलंब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से वार्ता कर लालकुआं में बाईपास का निर्माण करने की मांग की, जिस पर सीएम धामी ने जल्द कार्रवाई करने का उन्हें आश्वासन दिया, इसके अलावा भी कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री से लालकुआं क्षेत्र के कई मामलों को लेकर वार्ता की। शिष्टमंडल में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के अलावा लालकुआं नगर पंचायत के अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा,पंकज दुर्गापाल, प्रमोद कॉलोनी, हेमवती नंदन दुर्गापाल समेंत कई कांग्रेसी शामिल थे।

और पढ़े  उत्तराखंड: अब सड़क और पुल निर्माण के सभी काम एक स्वीकृति पर होंगे, प्रक्रिया के सरलीकरण को कैबिनेट की मंजूरी
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…