लालकुआं: दावत -ए -इफ्तार का किया गया आयोजन।।

Spread the love

लालकुआं: दावत -ए -इफ्तार का किया गया आयोजन।।

लालकुआं ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड लालकुआं इकाई के बैनर तले रविवार को वार्ड नंबर सात स्थित रोशन मस्जिद में दावत- ए-इफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में मौजूद रोजेदारों ने अमन चैन के लिए दुआ मांगी और मगरिब के अजां के साथ रोजेदारों ने इफ्तार किया वहीं क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित आसपास के जगहों से लोग इफ्तार में शामिल होने आए।
बताते चलें कि ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड लालकुआं इकाई के बैनर तले रविवार को वार्ड नंबर सात स्थित रोशन मस्जिद में दावत -ए -इफ्तार का आयोजन किया गया। वहीं आयोजन में लालकुआं ईकाई के उपाध्यक्ष मजाहिर खांन,गुलवेश रज्जा, अरविंद कुमार व नितिन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर पहुंचे नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन चौहान ने कहा कि माह ए रमजान एकता व भाईचारगी की सीख देता है उन्होंने कहा कि हमें मिल जुलकर त्योहार मनाना चाहिए और हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इफ्तार से आपसी मोहब्बत और भाईचारा का माहौल बनता है उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए। उन्होंने आने वाले त्यौहार ईद को सभी से मिल जुलकर मनाने की अपील की। इस अवसर पर
पूर्व चैयरमेन रामबाबू मिश्रा, महामंत्री मुकेश कुमार, संरक्षक ऐजाज अंसारी, दानिश खान,रोशन मस्जिद के इमाम वासिब रजा खान,सदर खालिद बेक,ख्वाजा अहमद,कौशल खान, जीशान,आसिफ,शाहबाज खान, सरफराज खान,परवीन खान सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- चुना भट्टा के पास मिली महिला की लाश, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *