लालकुआं: जमीन को लेकर परिवार में खूनी संघर्ष, पुलिस को देख भागे लोग।

Spread the love

लालकुआं: जमीन को लेकर परिवार में खूनी संघर्ष, पुलिस को देख भागे लोग।

निकटवर्ती क्षेत्र संजय नगर हाथीखाना में प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों के बीच हुए विवाद का मामला इतना गर्माया कि छोटे भाई के ससुराल से आए युवकों एवं स्थानीय परिजनों के बीच लाठी-डंडों से जबरदस्त मारपीट हो गई, जिसमें आधा दर्जन परिजन गंभीर रूप से जख्मी हो गए, घायलों का स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है, जबकि हल्द्वानी से आए युवक भी यहां से भागकर हल्द्वानी में ही अपना उपचार करा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां संजय नगर हाथीखाना क्षेत्र के निवासी नौशाद और दिलशाद नामक दो भाइयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है शनिवार को छोटे भाई दिलशाद के हल्द्वानी निवासी ससुराली सुलहनामा कराने लालकुआं स्थित आवास में आए थे कि मामला सुलझने के बजाय बिगड़ता चला गया, परिणाम स्वरूप दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई जिसमें मारपीट के दौरान फरमान उम्र 20 वर्ष, इरशाद खान उम्र 42 वर्ष, फिरदोश उम्र 40 वर्ष, अमान उम्र 18 वर्ष,महजबी उम्र 35 वर्ष सहित अन्य कई परिजन गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं लाकर उनका उपचार किया गया, वहीं जैसे ही मारपीट हुई प्रत्यक्षदर्शियों ने कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया, मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियो को देखकर हल्द्वानी से आए युवक भागने लगे तथा हाथीखाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया, देर शाम तक मामले की तहरीर स्थानीय कोतवाली में नहीं दी गई थी, जबकि घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।

और पढ़े  देहरादून- धामी कैबिनेट में मदन कौशिक भी, हरिद्वार जिले के भारी कद के नेता, चौथी बार मंत्री बने

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *