पूर्व एस एम सी अध्यक्ष पर लगा विद्यालय संबंधी कार्यों में व्यवधान डालने का आरोप।

पूर्व एस एम सी अध्यक्ष पर लगा विद्यालय संबंधी कार्यों में व्यवधान डालने का आरोप।

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत गोरापढ़ाव के राजकीय बालिका इंटर कालेज धौलाखेड़ा की विद्यालय प्रबंध समिति एवं शिक्षक अभिभावक संघ ने पूर्व प्रबंध समिति के अध्यक्ष पर पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर विद्यालय का शैक्षिक वातावरण खराब करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। यहां दर्ज कराई गई शिकायत में पी टी ए अध्यक्ष दीपा रोतेला एवं एस एम सी अध्यक्ष कमला देवी ने हवाला दिया है कि पूर्व एस एम सी अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बड़शीलिया पुनः एस एम सी अध्यक्ष बनना चाहते थे किंतु नियमानुसार बन नहीं पाए जिसके चलते उनके द्वारा विद्यालय पर अनर्गल आरोप लगाते हुए जगह जगह बेबुनियादी शिकायते दर्ज कराकर स्कूल की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही शिक्षिकाओं का मनोबल भी टूट रहा है जबकि वास्तविकता ये है कि स्कूल की शिक्षण समेत सभी गतिविधियां गुणवत्तापरक हैं पूर्व एस एम सी अध्यक्ष बेवजह स्कूल की गतिविधियों का दुष्प्रचार कर शिक्षण समेत अन्य गतिविधियों का दुष्प्रचार कर विद्यालय संबंधी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: खानपुर विधायक उमेश कुमार ने दिया इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बोलीं-पत्र नहीं मिला
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…