लालकुआँ: हल्दूचौड में 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक होगा भव्य रामकथा का आयोजन।

लालकुआँ: हल्दूचौड में 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक होगा भव्य रामकथा का आयोजन।

लालकुआँ आगमी 9 अप्रैल से 17अप्रैल तक रामकथा का आयोजन हल्दूचौड स्थित उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी गौशाला”गौधाम”में होने जा रहा है। इसके पहले 8 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो सम्पूर्ण हल्दूचौड में घुमाई जायेगी। जो बाद में गौधाम में जाकर समाप्त होगी।9 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से परम पूज्य श्रील् नव योगेन्द्र स्वामी जी महाराज गौधाम में रामकथा का वाचन करेंगे। कथा का सीधा प्रसारण साधना टीवी पर लाइव किया जायेगा। रामकथा का आयोजन गौधाम के संस्थापक परम श्रद्धेय रामेश्वर प्रभु जी द्वारा किया जा रहा है। उक्त रामकथा के आयोजन के लगभग 50 से अधिक सदस्य है।
बताते चले कि हल्दूचौड में आगमी 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक गौधाम में होने जा रही रामकथा को और भव्य बनाने के लिए आयोजकर्ताओं ने
रविवार को एक बैठक का आयोजन किया जिसमें मौजूद सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार विमर्श किए।
इधर रामकथा पर अधिक जानकारी देते हुए गौधाम के मुख्य सेवक गोपीनाथ दास जी ने कहा कि आगमी 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक हल्दूचौड राममय होने जा रहा है उन्होंने कहा कि रामकथा का गुणगान परम पूज्य गुरुदेव श्रील् नव योगेन्द्र स्वामी जी महाराज करेंगे।जिसको लेकर तैयारी चल रही है।
वही 9 अप्रैल से रामकथा का शुभारंभ किया जाएगा इसे पहले 8 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने कहा कि उक्त रामकथा में हजारों भक्तों की भारी भीड़ जुटेगी उन्होंने कहा कि रामकथा में आने जाने वाले भक्तों के लिए बसों का भी इन्तेजाम किया गया है। उन्होंने लोगों से रामकथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुचने की अपील की है।
इधर पूर्व प्रधान एंव गोभक्त बी.डी.खोलिया ने भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या पहुचने की अपील की है।

और पढ़े  रामनगर: गर्जिया मंदिर के टीले के पास हाथी ने मचाया उत्पात, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…