लालकुआ़:- अब से कुछ देर बाद रेल मंत्रालय द्वारा कुमाऊं मंडल को मिलेगी एक बड़ी सौगात।।

लालकुआ़:- अब से कुछ देर बाद रेल मंत्रालय द्वारा कुमाऊं मंडल को मिलेगी एक बड़ी सौगात।।

रेल मंत्रालय द्वारा कुमाऊं मंडल को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है यहां अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लालकुआं स्टेशन की कायापलट होने जा रही है जिसका शिलान्यास कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए करेगें जिसके बाद लालकुआं स्टेशन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी साथ ही लालकुआं स्टेशन देश के चुनिंदा रेलवे स्टेशनों में शुमार हो जाएगा वही आज होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है।
यहां हल्द्वानी एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने अमृत भारत स्टेशन योजना में देश के चिन्हित 508 स्टेशनों में लालकुआं स्टेशन को शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया है।
उन्होने कहा कि इससे उत्तराखड़ में रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा उन्होने कहा कि उत्तराखड़ में रेल कनेक्टिविटी सुदृढ़ हो इसके लिए प्रधानमत्री जी द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है उन्होने कहा कि इस योजना से पर्वतीय क्षेत्र के लोगो को सबसे अधिक लाभ मिलेगाउन्होने कहा कि दूरदराज पहाड़ों से आने वाले यात्रियों को पुरे देश के लिए ट्रेन मिल सकेंगी तथा वह अच्छी यात्रा भी कर सकेगें उन्होने कहा कि इस योजना से लालकुआं स्टेशन पर अनेकों विकास कार्य पुरे होने पर स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होने कहा कि कल होने वाले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शिलान्यास कार्यक्रम में नैनीताल जिले के भाजपा पदाधिकारी एंव आमजन तथा भाजपा कार्यकर्ता आदि भी मौजूद रहेगें उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट होगें।

और पढ़े  उत्तराखंड: दोपहर बाद बदला मौसम, यमुनोत्री और केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानों में बारिश के आसार
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…