स्पैम कॉल में आई 97% की कमी, साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सरकार उठा रही कड़े कदम- ज्योतिरादित्य सिंधिया

Spread the love

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि सरकार साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसमें डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (DIP) की स्थापना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्पूफ कॉल्स की संख्या में भी 97 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

 

साइबर क्राइम रोकने के लिए प्रमुख पहलें

सिंधिया ने प्रश्नकाल के दौरान बताया कि संचार मंत्रालय और गृह मंत्रालय मिलकर साइबर अपराधों से निपटने के लिए चार से पांच बड़े कदम उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (DIP) विभिन्न हितधारकों को एक साथ लाने का कार्य कर रहा है और इसमें अब तक 620 संस्थाएं शामिल की जा चुकी हैं, जिनमें 570 बैंक, देश के 36 राज्यों की पुलिस संस्थाएं और अन्वेषण एजेंसियां शामिल हैं।

सॉफ्टवेयर का उपयोग

मंत्री ने यह भी बताया कि एक नया Fraud Risk Indicator (FRI) सॉफ्टवेयर इस्तेमाल में लाया जा रहा है, जिसके तहत बैंकों से धोखाधड़ी करने वालों की जानकारी को विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है। इस डेटा को सभी बैंकों को साझा किया जाता है और ऐसे व्यक्तियों के लेनदेन को ब्लॉक कर दिया जाता है।

BSNL और MTNL को फिर से खड़ा किया जा रहा है

एक पूरक प्रश्न के जवाब में सिंधिया ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनियां BSNL और MTNL अब पुनरुद्धार की राह पर हैं। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह BSNL की समीक्षा बैठक हुई है और अब प्रत्येक बिजनेस सर्कल के लिए एक व्यवसाय योजना (Business Plan) तैयार की जाएगी।

और पढ़े  बंगाल एसआईआर: मतदाता सूची से बाहर किए गए लोग नहीं कर पाएंगे मतदान, बंगाल में SIR विवाद के बीच 'सुप्रीम कोर्ट' का फैसला

Spread the love
  • Related Posts

    गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय- गौतमबुद्ध विवि के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, योग्यता पूरी न करने पर की गई कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveनिर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योग्यता पूर्ण न करने के कारण गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी की सेवा समाप्त कर दी गई है। प्रभारी कुलसचिव…


    Spread the love

    होर्मुज: ‘खाड़ी से ओमान तक कोई बंदरगाह नहीं रहेगा सुरक्षित’, अमेरिका की नाकेबंदी वाली धमकी पर ईरान का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveईरान-अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी का एलान कर दिया है। इसके जवाब में ईरान ने सख्त चेतावनी दी। ईरान…


    Spread the love