Kumaun University:- एलएलएम करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर, कुमाऊं विवि के अब इन 3 कॉलेजों में कर सकेंगे एलएलएम

Spread the love

एलएलएम करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। जुडिशरी में अपना कॅरिअर बनाने वाले युवाओं को अब कुमाऊं विश्वविद्यालय एलएलएम की उपाधि देगा। इसके लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय की पहल के बाद राजभवन ने विवि से संबद्ध हल्द्वानी, रुद्रपुर और जसपुर के लॉ कॉलेजों को एलएलएम पाठ्यक्रम संचालित करने की स्वीकृति दे दी है।
विधि स्नातक डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नैनीताल स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद लॉ कॉलेज में एलएलएम पाठ्यक्रम संचालित होता है। ऐसे में अन्य जगहों पर भी एलएलएम की सुविधा की मांग उठ रही थी। छात्रहितों के मद्देनजर कुलाधिपति और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने तीन लॉ कॉलेजों को एलएलएम पाठ्यक्रम संचालित करने की स्वीकृति दे दी है।

अब कुमाऊं विवि से संबद्ध एनएस गहलोत मेमोरियल लॉ कॉलेज जसपुर, चाणक्य लॉ कॉलेज रुद्रपुर, वासुदेव लॉ कॉलेज हल्द्वानी में भी एलएलएम कर सकेंगे। अब इन तीन लॉ कॉलेजों को एलएलएम की स्वीकृति मिलने के बाद छात्र यहां भी एलएलएम कर सकेंगे। इधर विवि के पास अब चार लॉ कॉलेज हो चुके हैं जहां एलएलबी के छात्र एलएलएम कर सेकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि प्रतिवर्ष विधि स्नातक डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में कई छात्र कॉलेज दूर होने के चलते एलएलबी करने के बाद चाहते हुए भी एलएलएम नहीं कर पाते थे। छात्रहितों को देखते हुए तीन कॉलेजों से एलएलएम पाठ्यक्रम संचालित करने की मांग की थी। राजभवन से इसकी स्वीकृति मिल गई है। अब इन कॉलेजों में भी छात्र एलएलएम की शिक्षा ले सकेंगे।

और पढ़े  देहरादून:बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की विवादित पोस्ट, निजी सचिव ने दर्ज कराई FIR

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *