कोटद्वार- वन्यजीव तस्करी के प्रयास का पर्दाफाश: दो साल पहले फंदे से मारा था गुलदार, खाल बेचने से पहले आरोपी गिरफ्तार

पौड़ी जिले की सतपुली थाना पुलिस ने गुलदार की खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वन्यजीव तस्करी के प्रयास का पर्दाफाश किया है। आरोपी खाल को हरियाणा में बेचने की फिराक में था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे पहले ही धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

एसएसपी सर्वेश पंवार के अनुसार ग्राम पोखरी (दुधारखाल) निवासी संदीप धस्माना के पास गुलदार की खाल होने और उसे बेचने की तैयारी की सूचना मिली थी। जिस पर थानाध्यक्ष सतपुली अनिल चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घर में रखे एक टिन के बॉक्स से गुलदार की खाल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने करीब दो वर्ष पहले जंगल में फंदा लगाकर गुलदार का शिकार किया था।

इसके बाद उसने खाल निकालकर अपने पास छिपाकर रख ली थी और उचित खरीदार मिलने पर उसे बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इस प्रकरण में किसी वन्यजीव तस्करी गिरोह की संलिप्तता तो नहीं है।
और पढ़े  कोटद्वार: तेज अंधड़ में गिरा पेड़, एक की मौत, दूसरा घायल, बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास थे खड़े
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…