हवाई अड्डे पर कोरियाई महिला से छेड़छाड़, एअर इंडिया स्टाफ ने गलत तरीके से छुआ,लगाया गले

Spread the love

बंगलूरू के केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे से एअर इंडिया एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ को दक्षिण कोरियाई महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण कोरिया की 32 वर्षीय व्यवसायी महिला ने आरोपी पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे तलाशी के नाम पर गलत तरीके से छुआ और गले लगाया।

 

पीड़िता ने बताई आपबीती

  • पीड़ित महिला ने बताया कि वह बीते साल नवंबर में पर्यटक वीजा पर भारत आई थी और सोमवार को अपने देश लौट रही थी। बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर सीआईएसएफ की तलाशी और आव्रजन प्रक्रिया के बाद एक व्यक्ति उसके पास आया।
    • उसने खुद को हवाई अड्डे का कर्मचारी बताया और बोर्डिंग पास चेक किया। आरोपी ने महिला से कहा कि उनके चेक इन बैगेज में कोई समस्या है और दोबारा जांच करनी होगी।
    • इसके बाद आरोपी ने पीड़िता की तलाशी (मैनुअल फ्रिस्किंग) लेने की बात कही।
    • पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे पुरुष वॉशरूम के पास ले गया, जहां उसने मैनुअल तलाशी के नाम पर उसे कई बार गलत तरीके से छुआ। इसके बाद आरोपी ने महिला ने निजी अंगों को भी छुआ। महिला ने जब इस पर आपत्ति जताई तो उसने महिला को गले लगाया और धन्यवाद कहकर उन्हें जाने दिया।
  • महिला ने इसकी शिकायत हवाई अड्डे के अधिकारियों से की, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने बाद में एअर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ मोहम्मद अफ्फान अहमद (25 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़े  बस हादसा- PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों और घायलों को PMNRF से आर्थिक मदद देने का एलान

एअर इंडिया एयरलाइंस का कर्मचारी निकला आरोपी
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जांच करने का अधिकार नहीं था। शक होने पर वह आव्रजन या सीआईएसएफ के कर्मियों को सूचित कर सकता था, लेकिन उसे खुद तलाशी लेने या जांच करने का अधिकार नहीं है। साथ ही किसी महिला कर्मी द्वारा ही महिला की जांच की ज सकती है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें महिला के आरोपों की पुष्टि हो गई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया।


Spread the love
  • Related Posts

    Pollution: 1 अप्रैल से धूल और मलबा फैलाने पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निर्माण और तोड़फोड़ (सीएंडडी) गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश जारी…


    Spread the love

    एलपीजी संकट: मुंबई में चोरी हो गए 27 गैस सिलेंडर, पुलिस की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच…


    Spread the love