कोरबा/छत्तीसगढ़ :वनपालन-पंचायती में किसान सभा का गठन

Spread the love

कोरबा। वनभूमि पर कई पीढ़ियों से काबिज ग्रामीणों को पट्टा देने की मांग करते हुए छत्तीसगढ़ किसान सभा ने यहां उड़ता पंचायत पर प्रदर्शन किया तथा सरपंच को वनाधिकार पट्टा के लिए आवेदन सौंपा। वनाधिकार की प्रक्रिया शीघ्र पूरी न होने पर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना देने की भी चेतावनी दी है।

छत्तीसगढ़ किसान सभा के जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर तथा सचिव प्रशांत झा, ने बताया कि कोरबा जिले में बड़ी संख्या में आदिवासी पीढ़ियों से वनभूमि पर काबिज होकर कृषि कार्य कर रहे हैं, लेकिन इन लोगों के पास वनाधिकार पट्टा नही होने के कारण वे सरकारी कृषि योजनाओं के लाभ से बंचित है और अपनी फसल को सहकारी सोसायटी में नही बेच पाते हैं। इससे वे बाजार में बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों में अपनी फसल बेचने के लिए मजबूर है। उड़ता पंचायत में भी वनाधिकार के 200 से ज्यादा प्रकरण हैं, लेकिन इन आदिवासी परिवारों को वनाधिकार देने की कोई पहलकदमी आज तक प्रशासन ने नहीं की है, उल्टे उन्हें काबिज वनभूमि से बेदखल करने की कोशिशें जारी हैं।

किसान सभा के नेता दीपक साहू, जय कौशिक, मान सिंह, हेम सिंह आदि के नेतृत्व में मान सिंह कंवर, मोहन, इतवार, उत्तम, उमेद, संतराम, कल्याण, अन्दीराम, तिरित राम, शिवराज सिंह, विष्णु प्रसाद, सुरेश सिंह, सुरित राम, पानु राम आदि ने उड़ता ग्राम पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा वनाधिकार के ज्ञापन सौंपकर सरपंच से पावती प्राप्त की। सरपंच मीना कंवर ने ग्रामीणों की मांगों का समर्थन करते हुए इस मुद्दे पर ग्राम सभा आहूत करने का आश्वासन दिया है। किसान सभा नेताओं ने प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने पर अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी दी है।

और पढ़े  असम- CM हिमंत सरमा की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट की बात फर्जी, विदेश राज्यमंत्री बोले- सभी आरोप गलत

Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *