किसान सम्मान निधि अपडेट : किसानों को मिला होली का तोहफा,प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 13वीं किस्त

किसान सम्मान निधि अपडेट : किसानों को मिला होली का तोहफा,प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 13वीं किस्त

भारत के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी है। बीते लंबे समय से देशभर के करोड़ों किसान 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार खत्म हो चुका है। देशभर के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसों को ट्रांसफर किया गया। इस दौरान सरकार ने किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ से ज्यादा राशि को ट्रांसफर किया है। भारत सरकार ने पिछली बार नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में 12वीं किस्त के पैसों को जारी किया था। इसके बाद से कई किसान लंबे समय से 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा था कि भारत सरकार किस्त के पैसों को जनवरी माह या फरवरी महीने के पहले सप्ताह में जारी कर सकती है।
भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को जारी कर दी है। ऐसे में देशभर के करोड़ों किसान 13वीं किस्त का लाभ पाने के बाद काफी खुश हैं।

और पढ़े  पाकिस्तान: पूर्व CM सोहेल अफरीदी लापता, हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से 10 दिन में मांगी रिपोर्ट, क्या है मामला?
  • Related Posts

    चक्रवात अर्नब- आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट, आंधी से उखड़े कई पेड़-खंभे

    ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि तूफान के जमीन की ओर बढ़ने के दौरान हवा…

    दिल्ली में राहुल गांधी की जन सुनवाई: कहा- सीईसी के इस्तीफे तक नहीं रुकेगा विपक्ष, ऊपर से हो रही वोट चोरी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित ब्लॉक 20 में ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जन सुनवाई में शामिल हुए। इस दौरान…