Account Hack: टीएमसी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, बदली प्रोफाइल पिक्चर और अकाउंट नाम

Account Hack: टीएमसी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक,
बदली प्रोफाइल पिक्चर और अकाउंट नाम

तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को मंगलवार को हैक कर लिया गया। हैकर ने टीएमसी के ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर और नाम को बदल दिया। ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर ‘युग लैब्स’ कर दिया गया। दरअसल, युग लैब्स अमेरिका स्थित एक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो एनएफटी और डिजिटल संग्रह विकसित करती है। यह क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल मीडिया में भी माहिर कंपनी है।
इससे पहले भी कई पार्टियों के ट्विटर हैंडलों को हैक किया जा चुका है। बीते साल 10 दिसंबर को वाईएसआर कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। इस अकाउंट पर क्रिप्टो करेंसी के पक्ष में ट्वीट किए गए थे। पार्टी के ट्विटर बायो को भी बदल दिया गया था। अक्टूबर में तेलुगू देशम पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया था। अप्रैल 2022 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था।

और पढ़े  शत्रुघ्न सिन्हा: 'ममता बनर्जी ही मेरी नेता, विपक्ष भाग्यशाली उसे राहुल जैसा नेता मिला', BJP पर क्या बोले?
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…