किच्छा- पुलिस ने की कारवाई,पुलभट्टा थाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

Spread the love

किच्छा- पुलिस ने की कारवाई,पुलभट्टा थाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

उधमसिंह नगर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलभट्टा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलभट्टा पुलिस ने एक ढाबा स्वामी सहित दो आरोपियों को 3 लाख रुपए के डोडा पाउडर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 15 किलो डोडा चूर्ण पाउडर बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलभट्टा थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान जिला बरेली निवासी हरपाल सिंह को 200 ग्राम डोडा पाउडर के साथ पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी हरपाल सिंह ने बताया कि उसके द्वारा पंजाबी देसी तड़का ढाबा के मालिक सुखदेव सिंह से डोडा पाउडर खरीदा गया था। पुलिस टीम ने ढाबे पर छापा मारकर करीब 15 किलो डोडा पाउडर बरामद करते हुए ढाबा मालिक सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सीओ शर्मा ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और बरामद डोडा पाउडर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है।

बाइट, ओम प्रकाश शर्मा, सीओ, किच्छा ।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर दून से गिरफ्तार
  • Related Posts

    हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब…


    Spread the love

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *