खटीमा- कार सवार ने 2 स्कूटी सवार 3 महिलाओं समेत 4 को रौंदा, एक ही परिवार के लोगों की मौत से मचा कोहराम |

Spread the love

खटीमा- कार सवार ने 2 स्कूटी सवार 3 महिलाओं समेत 4 को रौंदा, एक ही परिवार के लोगों की मौत से मचा कोहराम |

राष्ट्रीय राजमार्ग चकरपुर-बनबसा जंगल के बीच जुरिया नाले के समीप एक कार सवार ने दो स्कूटी सवार तीन महिला समेत चार लोगों को रौंद दिया। मृतक एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने सभी के शवों को सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी है। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

गोयल कॉलोनी मुडेली निवासी 60 वर्षीय नेम बहादुर चंद पुत्र देव बहादुर चंद अपनी पत्नी 55 वर्षीय धाना देवी उर्फ सरस्वती देवी, 27 वर्षीय वर्षीय बहू नर्मदा चंद एवं भाई की पत्नी 42 वर्षीय कल्पना चंद के साथ दो स्कूटी पर सवार होकर शनिवार की सुबह पड़ोसी देश नेपाल के महेंद्र नगर गए थे। बताते हैं कि उनकी वहां रिश्तेदारी है और बहू का भी मायका है।

दोपहर में जब वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान चकरपुर बनबसा जंगल के बीच जुरिया नाले के समीप कार ने आगे पीछे चल रही उनकी दोनों स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी से छिटक कर दो महिलाएं राजमार्ग किनारे झाड़ी में जा गिरी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना पर चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी मौके पर पहुंचे। साथ ही एसएसआई अशोक कुमार भी दल बल के साथ घटनास्थल पर आ पहुंचे। उन्होंने तीनों को 108 सेवा से अस्पताल पहुंचाया। एसएसआई कुमार ने नेम बहादुर को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया।

और पढ़े  दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां

जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। नर्मदा के पति की एक साल पहले ही मौत हुई है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। फिलहाल पुलिस शवों के पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी हुई है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां

    Spread the love

    Spread the love213 किमी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे तैयार हुआ है, इसमें सबसे अधिक चर्चा वन्यजीवों के दृष्टिगत बने अंडरपास को लेकर भी हुई। कैसे जैव विविधता का ख्याल रखते हुए…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *