खंडवा हादसा- लोगों की जिद से बदला रास्ता और फिर तालाब में डूबी 11 जिंदगी, अस्पताल में सिर्फ रोने-चीखने की आवाजें

खंडवा में दशहरे पर दर्दनाक हादसा हो गया। अभी तक 11 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों से बात करने पर हादसे की असल वजह भी सामने आ गई है। लोगों की जिद ने लोगों की जान ले ली।

Khandwa accident: Due to people's insistence, the trolley diverted its route and overturned in a pond

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी जालम सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोग माता की मूर्ति ठंडी करने गए थे। ऊपर पाल था तो वहां मना कर दिया गया। फिर वापस लाने लगे ट्रैक्टर। ड्राइवर पर दवाब बनाने लगे कि पुराने रास्ते पर ले चल। उसने मना कर दिया तो उसे कहा कि जो भी होगा जवाबदारी हमारी। सुखलाल और रुमाल सहित कुछ लोगों ने उसे जोर देकर कहा कि ट्रॉली पुराने रास्ते पर डाल। वो डायरेक्टर अंदर गया, जैसा मुंह था वैसा, अंदर जाते ही ट्रॉली पलटी खा गई। उसमें बैठे सभी लोग दब गए। जो थोड़े ऊपर थे, वो लोग बाहर आ गए। अंदाजन ट्रॉली में 40 लोग होंगे। हादसा जामली डैम में हुआ। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। अभी दस लोगों के शव मिल गए हैं। दो-तीन का पता नहीं है। तीन को खंडवा ले गए हैं।

 

मेरे बेटे को खो दिया 
हादसे में जान गंवाने वाले 12 वर्षीय रेवसिंह के पिता मानसिंह निवासी बारेला ने कहा कि हादसा इतना जल्दी हुआ कि कुछ समझ ही नहीं आया। जामली तालाब में ट्रॉली पलट गई। मुझे घर से फोन आया तो मौके पर पहुंचा हूं। ट्रॉली सीधी कर लाशें निकाली गई हैं। मेरे बेटे का शव एक घंटे बाद निकाला जा सका।

और पढ़े  जबलपुर: फायरिंग व मारपीट मामले में जेल में बंद धीरेंद्र शास्त्री के भाई को जमानत, जबलपुर HC का फैसला

Khandwa accident: Due to people's insistence, the trolley diverted its route and overturned in a pond

 

रात में ही करेंगे पीएम
खंडवा सीएमएचओ ओपी जुगतावत ने कहा कि बहुत दुखद घटना है दशहरा पर्व पर। पंधाना ब्लॉक का गांव पाटलपुरा में तालाब में ट्रॉली में पलटने से दस लोगों की मौत हो गई है। उनके शव यहां आ गए हैं। तीन को खंडवा भेजा गया है। बाकि की सर्चिंग की जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि 30-32 लोग ट्रॉली में बैठे थे। आशंका है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। प्रशासन की टीम मौके पर लगी है। व्यवस्था कर रहे हैं कि रात में ही सबका पोस्टमार्टम कर दें ताकि सुबह समय से अंतिम संस्कार हो सके।

 

ग्रामीणों ने की मदद
खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि हम लोग जामली में हैं। एक बड़ी दुखद घटना घटी है। यहां से पांच किमी दूर बादलफाटा गांव के लोग ट्रैक्टर से आ रहे थे मूर्ति विसर्जन करने। मुख्य मार्ग पर पानी था। ड्राइवर को भान नहीं था कि यहां ज्यादा पानी है। कोटवार ने मना भी किया था कि आगे न जाएं, पर वो लोग नहीं माने और ट्रैक्टर-ट्रॉली आगे ले गए। आगे जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसमें बैठे सभी लोग नीचे दब गए। आसपास के ग्रामीणों ने देखा तो मदद के लिए आए। ज्यादा से ज्यादा लोगों को उन्होंने बाहर निकाला। पर अभी तक 11 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। एसडीआरएफ की टीम अभी भी बचाव कार्य में लगी है।  

  • Related Posts

    जबलपुर: फायरिंग व मारपीट मामले में जेल में बंद धीरेंद्र शास्त्री के भाई को जमानत, जबलपुर HC का फैसला

    फायरिंग और मारपीट के आरोप में जेल में बंद बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम शास्त्री उर्फ ‘छोटे सरकार’ को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत…

    सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत का हाफ एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही बरसाईं थीं गोलियां

    सागर के बंडा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के मुख्य फरार आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश शिवांजय राजपूत को सागर पुलिस ने रविवार तड़के एक…