मौत के महीनों बाद खामेनेई का अंतिम संस्कार: ईरान में तीन दिन का राजकीय शोक

Spread the love

रान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार होगा। सरकार ने तीन दिन के राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम का एलान किया है। खामेनेई अमेरिका-इस्राइल युद्ध के पहले दिन मारे गए थे। यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया ने दी है। तेहरान के डिप्टी मेयर मोहम्मद अमीन तवाकोली-जादेह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कई बड़े शहरों में शोक जुलूस निकाले जाएंगे।

 

तीन बड़े शहरों में जुटेंगे लोग
ईरानी मीडिया आईआरआईबी के मुताबिक, ये जुलूस राजधानी तेहरान, कौम और मशहद में निकलेंगे। इन तीनों जगहों पर बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम होंगे। अकेले तेहरान में मुख्य कार्यक्रम 24 घंटे से ज्यादा चलेगा। तेहरान प्रशासन तैयारियों में जुटा है। अधिकारियों का अनुमान है कि तेहरान में दो करोड़ लोग आ सकते हैं। प्रशासन इतनी बड़ी भीड़ को संभालने का इंतजाम कर रहा है।

 

मौत के महीनों बाद अंतिम संस्कार
यह घोषणा खामेनेई की मौत के कई महीनों बाद हुई है। इस्लामिक परंपरा के मुताबिक दफनाने का काम तुरंत होता है। लेकिन ईरानी अधिकारियों ने इसे लंबे समय के लिए टाल दिया था। खामेनेई की मौत 28 फरवरी को उनके घर पर हुए हमले में हुई थी। मार्च की शुरुआत में प्रशासन ने कहा था कि भारी भीड़ के कारण तुरंत अंतिम संस्कार मुमकिन नहीं है। अब सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने बताया है कि यह कार्यक्रम जून के मध्य में होगा। हालांकि अभी पक्की तारीख आना बाकी है।

30 साल से ज्यादा का शासन खत्म
अयातुल्ला अली खामेनेई 86 साल के थे। उनके घर के दफ्तर पर हमला हुआ था। इस हमले में उनकी जान चली गई। इसके साथ ही ईरान पर उनका 30 साल से ज्यादा पुराना शासन खत्म हो गया। वे देश के सबसे ताकतवर नेता थे। उनकी मौत पर ईरान में अलग-अलग नजारे दिखे। कुछ लोग सदमे और दुख में थे, तो कुछ हिस्सों में जश्न भी मना। अब उनके बेटे अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना गया है। हालांकि, पद संभालने के बाद से वे जनता के सामने नहीं आए हैं।

और पढ़े  अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love