खाकी ने पेश किया ईमानदारी की मिशाल…

Spread the love

 

रामजन्मभूमि मंदिर दर्शन के दौरान गुजरात से आए श्रद्धालु के भीड़ में गिर गए रुपए को खोजकर किया वापस…. पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या में नियुक्त आरक्षी पुष्पराज यादव और मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सिंह ने मंदिर परिसर ड्यूटी के दौरान ईमानदारी की मिशाल पेश किया। आईजी अयोध्या श्री प्रवीण कुमार ने की ईमानदारी की प्रशंसा। गुजरात राज्य के सूरत निवासी उमाकांत आचार्य राम जन्मभूमि दर्शन करने के लिए अयोध्या आए थे। मंदिर दर्शन के दौरान उनके जेब में रखा 39 हजार पांच सौ रुपए भीड़ में कहीं गिर गए इसकी जानकारी आरक्षी पुष्पराज यादव और मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सिंह को हुई तो खाकी के दोनों जवानों ने अथक परिश्रम करके खोए हुए रुपए को ढूंढ निकाला। खोई हुई अमानत वापस पाकर दर्शनार्थी उमाकांत ने उत्तर प्रदेश पुलिस को दिल से धन्यवाद दिया।

 

 


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या से उड़ने वाली फ्लाइटों का बढ़ा किराया, 500 से 1500 रुपये तक महंगे हुए टिकट, जानें कारण?
  • Related Posts

    बड़ी वारदात- कचहरी परिसर में वकील ने चचेरे भाई के सीने में गोली मारी, हालत नाजुक

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी में सोमवार की सुबह कचहरी परिसर में गोली चलने से दहशत फैल गई। आपसी विवाद के दौरान एक वकील ने अपने चचेरे भाई को गोली मार…


    Spread the love

    यूपी- राज्य में पंचायत चुनाव टलना लगभग तय,अब विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगी प्रक्रिया, 26 मई तक है कार्यकाल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में अब निर्धारित समय पर नई पंचायतों का गठन संभव नहीं रह गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद होंगे। इसकी…


    Spread the love